रणजी ट्राफी 2022 में इस प्रदेश के खेल मंत्री खेलेंगे मैच, जड़ चुके हैं रणजी में तिहरा शतक

रणजी ट्राफी 2022 में इस प्रदेश के खेल मंत्री खेलेंगे मैच, जड़ चुके हैं रणजी में तिहरा शतक, भारत के लिए खेल चुके हैं वनडे और टी20 मैच

रणजी ट्राफी 2022 में इस बार एक ऐसा भी खिलाड़ी खेलेगा जो कि एक प्रदेश का खेलमंत्री है। जी हां, ऐसा शायद पहली बार होने जा रहा है कि रणजी ट्रॉफी के किसी सीजन में किसी प्रदेश का खेल मंत्री खेले। लेकिन इस सीजन में ऐसा होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या नाम है उस खिलाड़ी का और वह किस प्रदेश का खेल मंत्री है। 

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री खेलेंगे रणजी ट्राफी

जी हां, इस बार के रणजी ट्राफी में ममता बनर्जी सरकार के खेल मंत्री मनोज तिवारी रणजी ट्राफी में खेलेंगे। मनोज तिवारी बंगाल टीम की रणजी ट्राफी में कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस बार भी उन्हे बंगाल की रणजी टीम में शामिल किया गया है।

 

 

2021 पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस से लड़ा चुनाव
मनोज तिवारी ने 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टीआल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के टिकट से हावड़ा के शीबपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनकी खेल की पृष्ठिभूमि होने के नाते ममता बनर्जी की सरकार में उन्हें खेल मंत्री का दर्जा दिया गया है।

भारत के लिए वन डे और टी 20 मैच खेल चुके हैं मनोज तिवारी

गौरतलब है कि मनोज तिवारी भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से 2008 में ही वनडे में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होने अपना आख़िरी वनडे मैच जिमाबम्वे के खिलाफ़ 2015 में खेला था। दिलचस्प बात यह है कि अपने आख़िरी मैच में उन्होने शतक लगाया था फिर भी दुबारा उन्हे भारतीय टीम में शामिल नही किया गया।

मनोज तिवारी ने अपना आख़िरी टी20 मैच 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ़ खेला था। आईपीएल में वह दिल्ली, पुणे, पंजाब और कोलकाता के लिए खेल चुके हैं। 2021 के आईपीएल में उन्हे किसी टीम ने नही खरीदा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मनोज तिवारी 2022 आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन में अपना नाम देते है या नही। अगर नाम देते हैं तो उन्हे कौन सी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करेगी।

रणजी ट्रॉफी में जड़ चुके हैं तिहरा शतक

मनोज तिवारी ने जनवरी 2020 में कल्याणी स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में अपना पहला तिहरा शतक जड़ा। वह 21 साल में रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले बंगाल के पहले बल्लेबाज बने।  तिवारी ने 30 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 303 रनों की नाबाद पारी खेली जिससे बंगाल ने अपनी पहली पारी 635/7 पर घोषित की।

यह भी पढ़ें: 

2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों का टाइमटेबल,, व्यस्त रहेगी टीम इंडिया

उनसे पहले 1998 में असम के खिलाफ भारत के पूर्व बल्लेबाज देवांग गांधी के 323 रन बंगाल के लिए बनाए थे। रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए तिहरा शतक लगाने वह  दूसरे बल्लेबाज हैं।