Indian Premier League यानी IPL में अक्सर कहा जाता है कि “टॉस जीतो, मैच जीतो।” हालांकि यह हर मैच में सच नहीं होता, लेकिन कुछ कप्तानों के रिकॉर्ड इस कहावत को मजबूत जरूर करते हैं। खास बात ये है कि कुछ खिलाड़ियों ने कप्तान के तौर पर टॉस जीतने के बाद 100% मैच जीते हैं यानी अभी तक टॉस जीतने पर एक भी मैच में हार नहीं मिली।
आइए उन कप्तानों के बारे में जानते हैं जिन्होंने टॉस जीतने पर 100% मैच जीतते हैं -
रजत पाटीदार ने आईपीएल में पहली बार 2025 के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ कप्तानी की थी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान के रूप में अपना पहला ही सीजन खेलते हुए टीम को 2025 में पहली बार आईपीएल खिताब जिताया।

रजत पाटीदार ने 2025-26 IPL में 7 बार टॉस जीते हैं और 7 बार बार 100% मैच जीते है। कहने का मतलब यही है कि पाटीदार अगर टॉस जीतते हैं तो 100% मैच जीतने के चांस रहते हैं। इनके अलावा कोई और कप्तान नहीं है, जो टॉस जीतने के बाद 100% मैच जीतने का चांस हो।
कुछ खिलाड़ी हैं जिसमें करुण नायर है करुण नायर ने आईपीएल में 2017 के सीजन के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी की थी। उन्होंने कप्तान जहीर खान की चोट के कारण बाहर चल रहे, 3 मैचों में टीम की कप्तानी की थी। जिसमें 2 मैचों में टॉस जीतकर 100% मैच जीते थे। और एक मैच में टॉस नहीं जीते थे।
निकोलस पूरन ने भी एक मैच कप्तानी करते हुए टॉस जीतकर 100% मैच जीते है। इनके न्यूजीलैंड के रॉस टेलर,साउथ अफ्रीका के शॉन पोलॉक और भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान Suryakumar ने एक मैच में कप्तानी करते हुए टॉस जीतकर 100% मैच जीते है।
रजत पाटीदार ही एकलौते कप्तान है IPL में जो 1-2 मैचों से ज्यादा कप्तानी करते हुए ,टॉस जीतकर टीम का 100% विनिंग परसेंटेज बनाए रखे हैं। IPL में कप्तानी को रजत पाटीदार बखूबी निभा रहे हैं और टीम के लिए रन भी बना रहे हैं। रजत पाटीदार ने IPL में 18 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 14 मैचों में जीत हासिल की है।
इस IPL अभी तक कुछ टीमों को छोड़कर सभी टीमें 5-5 मैचे खेल चुकी है। जिसमें रजत पाटीदार रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर है। जिसमें 222 रन बनाए है। और इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा 21 छक्के लगाए हैं।





