क्या ये सच है? टेस्ट क्रिकेट के 5 रिकॉर्ड जो सुनकर आप दोबारा जांचने पर मजबूर हो जाएंगे

क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं, लेकिन कुछ आंकड़े ऐसे होते हैं जो फैंस को चौंका देते हैं। इस लेख में जानिए सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, एजाज पटेल और जेम्स एंडरसन से जुड़े 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन पर यकीन करना मुश्किल है।

क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जो सालों तक याद रखे जाते हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर क्रिकेट फैंस हैरान रह जाते हैं। जब बात दिग्गज खिलाड़ियों की हो और उनके नाम के साथ कुछ रिकॉर्ड्स न जुड़े हों, तो उन पर विश्वास करना और भी मुश्किल हो जाता है।

आइए जानते हैं क्रिकेट इतिहास के 5 ऐसे चौंकाने वाले आंकड़ों के बारे में, जो पहली बार सुनने पर किसी झूठ जैसे लगता हैं।

1. सचिन तेंदुलकर ने कभी किसी टेस्ट सीरीज़ में 500+ रन नहीं बनाएSachin Tendulkar is not made 500+ run in any test cricket history.

Sachin Tendulkar टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके नाम 15,921 टेस्ट रन और 51 शतक दर्ज हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे और शानदार करियर के बावजूद सचिन किसी भी टेस्ट सीरीज़ में 500 या उससे अधिक रन नहीं बना सके।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आया था, जहां उन्होंने 5 मैचों में 493 रन बनाए थे। इतने बड़े बल्लेबाज के नाम यह रिकॉर्ड न होना वाकई चौंकाने वाला है।

2. ब्रायन लारा ने भारत में कभी टेस्ट शतक नहीं लगाया

Brian Lara को टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में 400* रन का विश्व रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है।Brian Lara not made a test century in india in his entire test cariar.

लेकिन आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में लारा कभी शतक नहीं बना सके। दुनिया के लगभग हर बड़े क्रिकेट देश में रन बनाने वाले इस महान बल्लेबाज का भारत में टेस्ट सेंचुरी न बना पाना बेहद आश्चर्यजनक वाली बात है।

3. रिकी पोंटिंग कप्तान के तौर पर भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सक

Ricky Ponting को ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया भर में कई यादगार जीत दर्ज कीं। फिर भी भारत का दौरा उनके लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। कप्तान के रूप में पोंटिंग भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाए। यह बात इसलिए और चौंकाता है क्योंकि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने स्वर्णिम दौर में थी। Ricky ponting have not won a test match in india in his own captaincy cariar

उन्होंने 77 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की।उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 48 टेस्ट मैचों में शानदार जीत दर्ज की। पोंटिंग इतिहास के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 100 जीत का हिस्सा बनने का अद्भुत कारनामा किया है।

4. एजाज पटेल ने भारत में वॉर्न और मुरलीधरन से ज्यादा बार 5 विकेट लि

Ajaz Patel ने भारत में शानदार गेंदबाजी करते हुए कई बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत में टेस्ट क्रिकेट में एजाज पटेल के नाम 5 विकेट लेने के अधिक मौके दर्ज हैं, जबकि महान स्पिनर Shane Warne और Muttiah Muralitharan भारत में उतनी बार यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके। 

5. जेम्स एंडरसन ने भारत में कभी 5 विकेट नहीं लिए

James Anderson टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं और 700 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।James Anderson have not 5fer in india in his test cariar.

लेकिन उनके करियर का एक हैरान करने वाला पल यह है कि उन्होंने भारत में कभी भी टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट नहीं लिए। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी उनके नाम केवल एक ही 5 विकेट हॉल है।