क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए हर दिन खास होता है,लेकिन जन्मदिन किसी भी खिलाड़ी के लिए एक खास दिन होता है, लेकिन जब उसी दिन बल्ला भी जमकर बोले तो वह दिन करियर की यादगार पारी बन जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ बल्लेबाजों ने अपने जन्मदिन पर ऐसी शानदार पारियां खेली हैं, जो आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हैं।
जन्मदिन पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टेस्ट, ODI और T20I—तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग बल्लेबाजों ने इतिहास रचा है। आइए इसे जानते हैं।
1. टेस्ट — पैट्सी हेंड्रेन: 205* रन
जन्मदिन पर टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान बल्लेबाज पैट्सी हेंड्रेन के नाम है। हेंड्रेन ने 5 फरवरी 1930 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 205 रन नाबाद बनाए थे। यह मुकाबला उनके 41वें जन्मदिन के दिन खेला गया था।
हेंड्रेन की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके टेस्ट करियर का एकमात्र दोहरा शतक था। उस दौर में वेस्टइंडीज की जमीन पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं माना जाता था, लेकिन हेंड्रेन ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए इंग्लैंड के लिए शानदार दोहरा शतक जड़ दिया।
2. ODI — सेदिकुल्लाह अटल: 143 रन
अब बात वनडे क्रिकेट की करें तो यह रिकॉर्ड हाल ही में अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने अपने नाम किया है।
12 अगस्त 2026 को अपने 25वें जन्मदिन पर अटल ने आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में सिर्फ 120 गेंदों पर 143 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 17 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
इस पारी के साथ अटल ने न्यूजीलैंड के टॉम लैथम का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। लैथम ने अपने 30वें जन्मदिन पर नाबाद 140 रन बनाए थे। अटल की 143 रन की पारी अब जन्मदिन पर ODI में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है।
3. T20I — मोहम्मद शहज़ाद: 118* रन
T20 इंटरनेशनल में जन्मदिन पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद के नाम है। शहज़ाद ने अपने जन्मदिन पर 118 रन नाबाद की तूफानी पारी खेली थी।
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने 10 जनवरी 2016 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 67 गेंद में 118 रन की शानदार पारी खेली थी।
पैट्सी हैंड्रेन,अटल और शहजाद इस तीनों बल्लेबाजों ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए अपने देश के लिए शानदार पारी खेलते हुए जन्मदिन को खास बनाया।





