हार्दिक का जलवा कायम, बल्लेबाजी में सबसे आगे निकलकर रचा इतिहास

मिडिल ऑर्डर के मैच विनर: T20 में 5 नंबर के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

टी20 क्रिकेट में अक्सर ओपनर और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ सुर्खियाँ बटोरते हैं, लेकिन असली मैच फिनिशर वो खिलाड़ी होते हैं जो नंबर 5 या उससे नीचे आकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाते हैं। मुश्किल हालात में तेजी से रन बनाए। आज हम ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो 5 नंबर के बाद आकर टीम के लिए अच्छी पारी खेले हैं - 

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर से खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

8 बार – हार्दिक पांड्या

8 बार – डेविड मिलर

7 बार – मोहम्मद नबी

7 बार – रोवमैन पॉवेल

7 बार – दासुन शनाका

हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर इस सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कई मौकों पर दबाव में आकर मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। हार्दिक ने भारत के लिए फिनिशर की भूमिका को नई पहचान दी है, वहीं डेविड मिलर को उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के कारण "किलर मिलर" कहा जाता है।

मोहम्मद नबी, रोवमैन पॉवेल और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों के लिए संकटमोचक साबित हुए हैं। ये सभी खिलाड़ी सीमित गेंदों में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं।

T20 वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी 

3 बार – हार्दिक पांड्या

3 बार – मार्कस स्टोइनिस

3 बार – शोएब मलिक

2 बार – डेविड मिलर

2 बार – हैरी ब्रूक

टी20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक पांड्या का नाम शीर्ष पर है। यह दर्शाता है कि वे सिर्फ द्विपक्षीय सीरीज़ में ही नहीं, बल्कि बड़े टूर्नामेंट्स में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।