18 गेंद से पहले T20I फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज, इस ओपनर ने 5 बार किया कमाल

युवराज सिंह की 12 गेंद में फिफ्टी से लेकर vवैभव के तूफानी अर्धशतक तक, जानें उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने T20I में 18 गेंद से पहले 50 रन पूरे किए।

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक यानी हाफ सेंचुरी बनाने के लिए अच्छी टाइमिंग, आत्मविश्वास और लगातार बाउंड्री मारने की क्षमता की ज़रूरत होती है। हालाँकि कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने 18 से कम गेंदों में 50 रन बनाकर इस चुनौती को एक नए स्तर पर पहुँचाया है।

भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज़ T20I अर्धशतक का रिकॉर्ड (Fastest T20I fifty by Indian) 

भारत की तरफ से सबसे तेज T20I अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। जब युवराज सिंह से लगातार 6 छक्के लगाए थे तब उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। 

READ ALSO:

5 Smart Railway Travel Hacks in India That No One Will Tell You

अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अभिषेक ने 2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। उनके बाद शिवम दुबे का नंबर आता है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और रोहित शर्मा समेत कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में तेज़ी से अर्धशतक बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: 

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में पूरे किए 2000 T20I रन; सूर्यकुमार यादव समेत दिग्गज पीछे

यह भी पढ़ें: 

टेस्ट, ODI और T20I में किस खिलाड़ी ने सबसे लंबे समय तक खेला क्रिकेट? यहां जानिए पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: 

एक हफ्ते में विराट कोहली के 5 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त, श्रेयस से ईशान तक 5 भारतीय खिलाड़ी

यहाँ भारतीय बल्लेबाजों द्वारा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ T20I अर्धशतकों की लिस्ट दी गयी है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. युवराज सिंह – 12 गेंदें vs इंग्लैंड, 2007

भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज़ T20I अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 2007 ICC T20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ़ सिर्फ़ 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

Yuvraj Singh

उनकी पारी क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक है क्योंकि इसी पारी में उन्होंने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। 

कई सालों के बाद भी लगभग 20 साल होने वाले हैं लेकिन अभी तक कोई भी उनके रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है है। 

2. अभिषेक शर्मा – 14 गेंदें vs न्यूज़ीलैंड, 2026

अभिषेक शर्मा ने जनवरी 2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ शानदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने सिर्फ़ 14 गेंदों में अपनी हाफ़-सेंचुरी पूरी की, जो किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा दूसरी सबसे तेज़ T20I हाफ़-सेंचुरी थी। 

Abhishek Sharma

गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के तीसरे T20I मैच में अभिषेक ने 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और पाँच छक्के शामिल थे। उनके आक्रामक अंदाज़ की वजह से भारत 154 रनों का लक्ष्य सिर्फ़ 10 ओवर में हासिल कर लिया था। 14 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अभिषेक शर्मा युवराज के रिकॉर्ड के नज़दीक आए थे। अभिषेक युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से बस दो गेंदें दूर रह गए। 
 

3. शिवम दुबे – 15 गेंदें vs न्यूज़ीलैंड, 2026

Shivam Dubey

शिवम दुबे ने भी 2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़सिर्फ़ 15 गेंदों में अपनी हाफ़-सेंचुरी पूरी की। उनकी 15 गेंदों वाली हाफ़-सेंचुरी ने उन्हें T20I इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नम्बर पर लाकर खड़ा कर दिया। वह अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ़ एक गेंद दूर रह गए।


4. हार्दिक पांड्या – 16 गेंदें vs दक्षिण अफ्रीका, 2025

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या ने 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ सिर्फ़ 16 गेंदों में अपनी हाफ़-सेंचुरी पूरी की।  16 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाकर वह भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने की लिस्ट में चौथे नम्बर पर आ गए।


5. अभिषेक शर्मा – 16 गेंदें vs अफ़गानिस्तान, 2026

अभिषेक शर्मा 2026 में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ 16 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाकर इस लिस्ट में फिर से शामिल हुए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 गेंदों में हाफ-सेंचुरी बनाना एक शानदार उपलब्धि है। एक से ज़्यादा बार ऐसा करना इसे और भी खास बनाता है क्योंकि यह बल्लेबाज़ की अपने आक्रामक अंदाज़ को दोहराने की काबिलियत को दिखाता है।

Abhishek Sharma t20 half century list


6. अभिषेक शर्मा – 17 गेंदें vs इंग्लैंड, 2025

अभिषेक शर्मा ने भी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया। भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने की लिस्ट में वह दूसरे,पांचवें और छठे नम्बर पर काबिज़ हैं।  उन्होंने 14, 16 और 17 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: 

जिस डेब्यू को यादगार बनाना था, आकिब नबी ने बना दिया शर्मनाक! 

यह भी पढ़ें: 

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में 2 पाकिस्तानी क्रिकेटर

यह भी पढ़ें: 

भारतीय T20 टीम का ऐसा फिनिशर जो है बैटिंग में ताबड़तोड़ लेकिन फील्डिंग में है फिसड्डी


7. केएल राहुल – 18 गेंदें vs स्कॉटलैंड, 2021

KL Rahul

केएल राहुल ने 2021 T20 वर्ल्ड कप के दौरान स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 18 गेंदों में अर्धशतक बना कर वह भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने की लिस्ट में सातवें नम्बर पर काबिज हैं।

यह भी पढ़ें: 

₹10999 में 3 Nights / 4 Daysकेरल घूमें, गाड़ी, होटल और ब्रेकफास्ट पैकेज में शामिल

8. सूर्यकुमार यादव – 18 गेंदें vs दक्षिण अफ्रीका, 2022

Surya kumar yadav

सूर्यकुमार यादव ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। दूसरे मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्य कुमार यादव 18 गेंदों में शतक लगाकर भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने की लिस्ट में 8वें नम्बर पर काबिज हैं।

यह भी पढ़ें: 

विराट कोहली ने जड़ा अपने वनडे करियर का सबसे तेज वनडे शतक

यह भी पढ़ें: 

पहाड़ों पर घूमनें जाएं तो इन 10 Health Problems से रहें सावधान, जाने टिप्स

यह भी पढ़ें: 

मात्र ₹14,500 और 6 दिन/5 रात में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का करे दर्शन

9. अभिषेक शर्मा – 18 गेंदें vs न्यूजीलैंड, 2026

अभिषेक शर्मा 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर फिर से इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने  की लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम चार बार शामिल है। 


10. वैभव सूर्यवंशी – 18 गेंदें बनाम ज़िम्बाब्वे, 2026

Vaibhav Suryavanshi

इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2026 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। कहते हैं कि अगर कोई युवराज सिंह या अभिषेक शर्मा का टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो वह वैभव सूर्यवंशी है। हालांकि वैभव सूर्यवंशी को अभी तक बहुत ही कम अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलने को मिले हैं, लेकिन इतने ही कम मैचों में उन्होंने टॉप 10 सबसे तेज भारतीय अर्धशतक लगाने की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।


11. अभिषेक शर्मा – 18 गेंदें बनाम वेस्ट इंडीज़, 2026

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा का नाम एक बार फिर इस लिस्ट में है, जिन्होंने 2026 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 18 गेंदों में अर्धशतक लगाना एक शानदार उपलब्धि है। टॉप 11 सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज द्वारा अर्धशतक लगाने की लिस्ट में अभिषेक का नाम 5 बार आया है।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बुमराह ने रचा इतिहास, सूर्या को छोड़ा पीछे