सिर्फ डेढ़ साल में वैभव ने कर दिया वो काम, जो कई दिग्गज पूरे करियर में नहीं कर पाए

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए 65 छक्कों के साथ क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेलकर पूरी दुनिया को चौंका दिया।

IPL का इतिहास कई विस्फोटक बल्लेबाजों का गवाह रहा है, लेकिन जो कारनामा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कर दिखाया, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। जिस उम्र में ज्यादातर खिलाड़ी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने का सपना देखते हैं, उस उम्र में वैभव ने रिकॉर्ड्स की पूरी किताब ही लिख दी है।

हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेले एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद में ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी की चुनौती दी। जवाब में बल्लेबाजी करने आये वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंद में ही 97 रन की पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 12 गगनचुम्बी छक्के शामिल थे।Vaibhav suryavanshi most sixes in IPL session

सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब क्रिस गेल ने IPL के एक सीज़न में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था, तब वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 1 साल के थे। अब ठीक 14 साल बाद उसी खिलाड़ी के रिकॉर्ड को वैभव ने 15 साल की उम्र में तोड़कर नया इतिहास रच दिया।

वैभव सूर्यवंशी अब IPL इतिहास में एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 65 छक्के लगाकर गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 

एक IPL सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी – 65 छक्के

क्रिस गेल – 59 छक्के

आंद्रे रसेल – 52 छक्के

वैभव का यह रिकॉर्ड इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने सिर्फ छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि बहुत तेज़ स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए। वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैंVaibhav suryavanshi most sixes in IPL in one session

 जिन्होंने 200+ स्ट्राइक रेट के साथ एक सीज़न में 600+ रन बनाए हैं।जहां क्रिस गेल हर 7.72 गेंद पर एक छक्का लगाते थे, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने हर 4.41 गेंद पर छक्का जड़कर गेंदबाजों के लिए खौफ पैदा कर दिया।

सबसे ज्यादा बार मैच में 10+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

◉ 4: Vaibhav Suryavanshi

◎ 4: Chris Gayle

◎ 2: Finn Allen

◎ 2: Abhishek Sharma

वैभव सूर्यवंशी मात्र 1.5 साल के IPL सीजन में इतने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं कि अगर गिनाने लग जाऊं तो कई आर्टिकल में मुझे लिखना पड़ जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा बार मैचों में 10+ छक्के लगा दिए हैं। जहां क्रिस गेल ने अपने कई साल के IPL करियर में सिर्फ 4 बार ही 10+ छक्के लगाए हैं। वही वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 1.5 साल के करियर में ही कर दिखाया है।