ना कोहली, ना रोहित… IPL में सबसे तेज़ ऐसा करने वाले विदेशी बल्लेबाजों में शामिल रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने IPL 2026 में इतिहास रचते हुए सिर्फ 50 पारियों में 100 छक्के पूरे किए और IPL इतिहास के सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने इस मामले में शिवम दुबे समेत कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

IPL में हर सीज़न कई बल्लेबाज़ अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो बेहद कम समय में रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना लेते हैं। IPL 2026 में रजत पाटीदार ने भी एक ऐसा ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 पाटीदार अब IPL इतिहास में सबसे तेज़ 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 50 पारियों में पूरा किया, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ के लिए अब तक का सबसे तेज़ रिकॉर्ड है। रजत पाटीदार भारत की तरफ से सबसे तेज और IPL इतिहास में विदेशी खिलाड़ी को मिलाकर 3 सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी हैं।Rajat patidar RCB captain won IPL trophy

पाटीदार IPL इतिहास में सबसे तेज़ 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।

🌴 37 innings: क्रिस गेल

🌴 47 innings: आंद्रे रसेल

🇮🇳 50 innings: रजत पाटीदार

🇿🇦 52 innings: हेनरिक क्लासेन

🇮🇳 59 innings: शिवम दुबे

इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने मात्र 37 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे। वहीं आंद्रे रसेल ने यह उपलब्धि 47 पारियों में हासिल की। अब रजत पाटीदार ने 50 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाकर भारतीय बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ दिया है।

पाटीदार ने इस मामले में शिवम दुबे को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 59 पारियों में 100 छक्के लगाए थे। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 52 और मिशेल मार्श ने 61 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

IPL में 100 छक्के लगाने के लिए सबसे कम गेंदें

657 - आंद्रे रसेल

884 - निकोलस पूरन

933 - रजत पाटीदार*

943 - क्रिस गेल

950 - सुनील नरेन

992 - शिवम दुबे

IPL इतिहास में 100 छक्के पूरे करने के लिए रजत पाटीदार ने तीसरे खिलाड़ी हैं,जिन्होंने सबसे कम गेंद खेली है। सबसे कम गेंद खेलकर 100 पूरे करने के मामले में आंद्रे रसेल सबसे ऊपर लिस्ट में शामिल हैं। जिन्होंने 657 गेंद खेली थी। उसके बाद निकोलस पूरन 884 गेंद में 100 छक्के लगाए थे।

फिर नाम आता है RCB के कप्तान रजत पाटीदार का,जिन्होंने 933 गेंद खेलकर 100 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल,सुनील नारायण और शिवम दुबे ने क्रमशः 943,950 और 992 गेंदे खेलकर 100 छक्के पूरे किए थे।

सबसे कम गेंद खेलकर 100 छक्के पूरे करने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों में भी रजत पाटीदार सबसे आगे है। यह लिस्ट दिखाती है कि रजत पाटीदार विस्फोटक बल्लेबाजों में भले ही न गिने जाते हो लेकिन यह लिस्ट दर्शाती है कि वह वर्तमान में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज है।