टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाज सिर्फ चौकों और छक्कों से बात करता है। इस फॉर्मेट में तेजी से रन बनाने का दबाव रहता है। टी20I के हर साल कोई न कोई बल्लेबाज छक्कों और चौकों से नया कीर्तिमान रचता है। ऐसे ही भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने भी 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन से ऐसा ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
ईशान किशन अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है।
आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट।
1.ईशान किशन – 122 चौके (2026)
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 122 चौके लगाए हैं। इस प्रदर्शन के साथ ईशान फुल मेंबर टीमों के बल्लेबाजों में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस साल ईशान टी20I में विस्फोटक पारी से टी20I में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है।
2. मोहम्मद रिजवान – 119 चौके (2021)
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 119 चौके लगाए थे। उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा, लेकिन अब ईशान किशन ने 122 चौकों के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसी साल रिजवान ने टी20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे,जो आज तक टी20I में रिकॉर्ड बना हुआ है।
3. ब्रायन बेनेट – 109 चौके (2025)
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 109 चौके लगाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
4. सूर्यकुमार यादव – 106 चौके (2022)
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 106 चौके लगाए थे। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यकुमार ने उस साल कई शानदार पारियां खेलीं और चौकों के मामले में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। 
5. बाबर आजम – 99 चौके (2021)
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 99 चौके लगाए थे। इस तरह बाबर भी उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का कारनामा किया है।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
* ईशान किशन (भारत) – 122 चौके, 2026
* मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 119 चौके, 2021
* ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) – 109 चौके, 2025
* सूर्यकुमार यादव (भारत) – 106 चौके, 2022
* बाबर आजम (पाकिस्तान) – 99 चौके, 2021





