संजू सैमसन के बाद सामने आया भारत का नया 'बदनसीब' खिलाड़ी, आंकड़े शानदार फिर टीम से दरकिनार

After Sanju Samson, India's new 'unlucky' player emerges; despite impressive statistics, he's being overlooked by the team.

ऋतुराज गायकवाड़ अपने खेल की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं ऋतुराज अपने खेल से सबको प्रभावित कर रहे हैं फिर भी सोचने वाली बात यह है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी भारतीय टीम में मौका नहीं मिलता है।

 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी जा चुकी है लेकिन उसमें भी ऋतुराज का नाम नहीं है टी20 स्क्वायड चुने जाने के बाद ऋतुराज ने 2 शतकीय पारी खेली है और उन्होंने जिस परिस्थिति में शतक लगाया है वह काबिले तारीफ है।

आइए जानते हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ का हालिया प्रदर्शन कितना खास रहा है।

टी20वर्ल्ड कप स्क्वायड चुने जाने के बाद ऋतुराज की 4 पारियां।

December 31st - 124(113) vs उत्तराखंड 

January 3rd - 66(52) vs मुंबई 

January 6th - 22(15) vs छत्तीसगढ़ 

January 8th - 134*(131) vs Goa 

ऋतुराज गायकवाड़ के लिस्ट ए क्रिकेट में पिछले 3 शतक

भारत 62/2 - ऋतु ने 105(83) रन बनाए vs साउथ अफ्रीका 

MAH 50/3, 100/4 - ऋतु ने 124(113) रन बनाए vs उत्तराखंड 

MAH 25/5, 52/6 - ऋतु ने 134*(131) रन बनाए vs गोआ 

ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में 95 पारियों में 5000 रन पूरे कर लिए हैं जिसमें 20 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।

Innings - 95.

Runs - 5060.

Average - 58.83.

Strike rate - 102.3

Hundreds - 20.

Fifties - 19.

Highest score - 220*

लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे बेहतरीन बैटिंग एवरेज (कम से कम 50 पारियां)

रुतुराज गायकवाड़ - 58.83*

माइकल बेवन - 57.86 (ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज)

यह रिकॉर्ड सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों से नहीं जुड़ा है यह रिकॉर्ड दुनिया भर में लिस्ट A क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बैटिंग एवरेज ऋतुराज गायकवाड़ का है दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज है ऋतुराज गायकवाड़ के एवरेज से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ किस क्लास के साथ बैटिंग करते हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज़्यादा शतक

1.ऋतुराज गायकवाड़ - 15* (57 पारियां)

2.अंकित बावने - 15 (94 पारियां)

3.देवदत्त पड़िकल 13 (38पारियां)

ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में नंबर एक पर है 15 शतक अंकित बावने ने भी लगाया है लेकिन वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने उनसे कम परियों में 15 शतक लगाए हैं।