कप्तान के तौर पर 0 पर आउट होने का कोहली से ख़राब सिर्फ इस कप्तान का है रिकॉर्ड

Most ducks by Indian captains at home Virat Kohli

भारतीय कप्तान विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन जब बात कप्तानी की आती है तो कप्तानी में उनका रिकॉर्ड ख़राब हो जाता है। विराट कोहली के लिए यह समय सही नहीं चल रहा है। जो विराट कोहली पहले शतक पे शतक जमाते थे वह आप 0 के स्कोर पर आउट हो रहे हैं। अकेले 2020 में कोहली 4 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। 


 

भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर भारत में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले कप्तान 

 

 

भले ही कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत दिलाई हैं लेकिन कप्तानी में उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर भारत में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले कप्तान हैं। वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कोहली 0 पर आउट हो गए थे जो 2021 में वह चौथी बार टेस्ट क्रिकेट में 0 पर आउट हुए थे। 

Virat Kohli test

 

कोहली से पहले भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर भारत में सबसे जयादा बार 0 पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड एमएके पटौदी के नाम पर था। पटौदी 5 बार भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान रहते हुए भारत में 0 पर आउट हुए थे। इसके बाद धोनी और कपिल देव का नम्बर आता है जो भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए भारत में 3 बार 0 पर आउट हुए थे। 

यह भी पढ़ें: 

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्मों और वेबसीरीज को बिना सब्सक्रिप्शन में देख सकते हैं, मात्र एक क्लिक में

कुल इंटरनेशनल मैचों में भारतीय कप्तान के तौर पर भारत में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले कप्तान 

कोहली भारत का कप्तान रहते हुए कुल 10 बार 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। इसके बाद पटौदी का नम्बर आता है। वह 5 बार 0 पर आउट हुए हैं। जबकि धोनी और सौरव गांगुली भारत का कप्तान रहते हुए 4 बार 0 पर आउट हुए है। 

 

इसके अलावा विराट दूसरे भारतीय टेस्ट कप्तान है जो भारत में लगातार 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनसे पहले विजय हरारे 1952 में आउट हो चुके थे। 

 

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट कप्तानी करने वाले खिलाड़ी 

 

 

विराट कोहली भारत में भारत की टेस्ट कप्तानी करने के मामले में पहले नम्बर पर पहुँच चुके है। कोहली ने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस करने उतरे तो वह भारत में अपने 31वें कप्तानी मैच में उतरे थे। इससे पहले धोनी ने भारत में 30 मैचों में टेस्ट कप्तानी की थी। तीसरे नम्बर पर सुनील गावस्कर का नाम आता है। उन्होंने भारत में 29 मैचों में टेस्ट कप्तानी की थी। फिर पटौदी का नाम आता है जिन्होंने 27 मैचों में भारत में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। पांचवें नम्बर पर सौरव गांगुली का नाम आता है। सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी में 21 टेस्ट मैच भारत में खेले। 


 

भारत में जन्मे खिलाड़ी ने अपने जन्मदिन पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला 

 

 

वैसे तो बहुत कम खिलाड़ी देखने को मिलते हैं जो भारत में जन्मे में हो और अपने जन्मदिन पर भारत के खिलाफ खेले हो। इंग्लैंड के डगलस जार्डिन भारत में जन्मे थे उन्होंने 1933 में मुंबई में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और न्यूजीलैंड के एजाज पटेल मुंबई में जन्मे थे और और 2021 में मुंबई में भारत के के खिलाफ टेस्ट मैच खेला।   

यह भी पढ़ें: जब मैदान पर थे 15 भारतीय, 2 भारतीयों की वजह टीम इंडिया नही जीत पाई मैच