Aus vs Ind: माइकल क्लार्क के अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े का वीडियो वायरल होने से BCCI ले सकता है सख्त फैसला

Michael Clark's controversy over viral video of his gf impact him in Aus vs Ind test series

Michael Clark girlfriend controversy news in Hindi

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई शहर नूसा में गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज के साथ अपने झगड़े का वीडियो सामने आने के बाद बहुत बड़ा नुक़सान झेला है। यह नुक़सान पैसों का है और बीसीसीआई ने यह माइकल क्लार्क को यह नुक़सान दिया है। आईए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में माइकल क्लार्क करने वाले थे कमेंट्री 

 

ऑस्ट्रेलिया को 9 फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत खेलना है और क्लार्क के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कमेंट्री पैनल का हिस्सा बनने की उम्मीद थी। 

 

गर्लफ्रेंड से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, बीसीसीआई ने लिया सख्त फैसला

 

क्वींसलैंड के नूसा में माइकल क्लार्क की जेड यारब्रॉट, उसकी बहन जैस्मीन और उसके पति और मीडिया के व्यक्ति कार्ल स्टेफनोविक के साथ छुट्टी मनाने के दौरान 41 वर्षीय क्लार्क का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बहस करते हुए वीडियो बना लिया। क्लार्क का इन तीनों के साथ झगड़ने का वीडियो बना है। यह मामला 10 जनवरी 2023 का है। माइकल क्लार्क 41 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड 30 साल की है।

 

क्लार्क पर गर्लफ्रेंड का चीटिंग का आरोप 

गर्लफ्रेंड से क्यों हुई क्लार्क की लड़ाई जेड यारब्रॉग ने क्लार्क के ऊपर चीटिंग करने यानी धोखा देने का आरोप लगाया है। उनकी गर्लफ्रेंड ने क्लार्क की पहले की पार्टनर, जोकि एक फैशन डिजाइनर है, उनके साथ चीटिंग का आरोप क्लार्क के ऊपर लगाया है। वीडियो में जेड को क्लार्क को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जेड यह चिल्लाते हुए सुनी जा सकती है कि तुम अपनी उस पहली वाली पार्टनर को अपने साथ इंडिया ले जाना चाहते हो?।"

Micheal Clark and His GF Jade Yarbrough

                           माइकल क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉग (image sourc: Fox)

 

हालांकि क्लार्क ने अपनी गर्लफ्रेंड के इन सभी आरोपों को नकारा है।

बीसीसीआई रद्द कर सकता क्लार्क को कमेंट्री पैनल से 

ख़बर आ रही है कि क्लार्क के इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई क्लार्क को कमेंट्री करने से रोक सकता है। अगर ऐसा होता है तो क्लार्क को लगभग 80 लाख रूपये का नुक़सान हो सकता है क्योंकि यह कॉन्ट्रैक्ट 80 लाख रूपये का है। 

Macheal Clark Ex girlfriend Pip Edwards

                    माइकल क्लार्क की एक्स गर्लफ्रेंड पिप एडवर्ड्स (image source: Fox news)

अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड को 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला के लिए कमेंट्री पैनल में क्लार्क को रखने के अपने फैसले की समीक्षा करने के लिए मजबूर कर दिया है। 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के साथ क्लार्क को 100,000 अमेरिकी डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की गई थी और अगर उन्हें हटा दिया जाता है तो यह 41 वर्षीय खिलाड़ी क्लार्क के लिए एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि वह पहले ही कई आकर्षक स्पॉन्सरशिप डील्स को खो चुके हैं।

 

गौरतलब है कि माइकल क्लार्क एक स्किन केयर ब्रांड को प्रमोट करते थे लेकिन अब वह यह डील भी गंवा चुके हैं। हालांकि क्लार्क ने उस वीडियो के लिए माफी मांग ली है और कहा है कि उसके लिए वे जिम्मेदार थे। 

 

क्लार्क ने कहा, "मैं इस विवाद की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं और अपने किए से टूट गया हूं।"

यह भी पढ़ें: 

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच का बयान, "ऑस्ट्रेलिया नहीं करेगा कोई टूर गेम पालिसी में कोई बदलाव"

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब क्लार्क के ऊपर उनकी गर्लफ्रेंड ने धोखा देने का आरोप लगाया है। इससे पहले उन पर आरोप लगा था कि उनका अपनी सेक्रेटरी के साथ अफेयर हो गया था।