टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार मुकाबले खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। लेकिन अक्टूबर 2026 में भारतीय टीम के सामने मुकाबलों से भरा हुआ शेड्यूल है। टीम इंडिया इस महीने कुल 11 T20I मुकाबले खेलने वाली है, जो किसी फुल-मेम्बर टीम द्वारा एक महीने में खेले गए सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने पाकिस्तान की बराबरी की।
आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में भारत के इस खास रिकॉर्ड से जुड़े बड़े आंकड़े—
1. एक महीने में सबसे ज्यादा T20I खेलने का रिकॉर्ड
भारत अक्टूबर 2026 में कुल 11 T20I मुकाबले खेलेगा। इसके साथ ही टीम इंडिया किसी एक महीने में सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाली फुल-मेम्बर टीम बन गई है।
भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान ने सितंबर 2022 में एक महीने में 11 T20I मैच खेले थे।
2. एक महीने में सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट में भारत और पाकिस्तान टॉप पर हैं।
1. 🇮🇳 भारत – 11 मैच (अक्टूबर 2026)*
2. 🇵🇰 पाकिस्तान – 11 मैच (सितंबर 2022)
3. 🇵🇰 पाकिस्तान – 10 मैच (सितंबर 2025)
4. 🇮🇪 आयरलैंड – 10 मैच (अक्टूबर 2019)
5. 🇧🇩 बांग्लादेश – 9 मैच (मार्च 2016)
3. अक्टूबर में एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ शुरुआत
भारत के अक्टूबर 2026 अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से हुई। इसके बाद 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल T20I मुकाबला खेला गया। जिसमें भारतीय टीम 19 रन से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
4. वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 4 मुकाबले
श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चार T20I मैच खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले 6 अक्टूबर लखनऊ, 9 अक्टूबर रांची, 11 अक्टूबर इंदौर और 14 अक्टूबर हैदराबाद में खेले जाएंगे।
5. बेंगलुरु में होगा वेस्टइंडीज सीरीज का आखिरी मुकाबला
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पांचवां और आखिरी T20I मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। यानी भारत अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल पांच T20I मैच खेलेगा।
6. न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 T20I
अक्टूबर के आखिरी महीने में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर होगी। दोनों टीमों के बीच चार T20I मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले 22 अक्टूबर क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर क्राइस्टचर्च, 27 अक्टूबर वेलिंगटन और 30 अक्टूबर ऑकलैंड में होंगे।





