हाथों पर पेशाब करना और गोबर को चूमना, यह था इस गेंदबाज़ का अजीब टोटका

एक खिलाड़ी का मानना है कि अपने टोटके की वजह से वह करियर में इतनी ज्यादा सफलता हासिल कर सका। आइये जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी और क्या है उनका अजीब टोटका-

क्रिकेटर्स अंधविश्वास और टोटके में विश्वास करते हैं खासकर भारतीय क्रिकेटर लेकिन हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारें में बात करने जा रहे हैं जो भारतीय नहीं है और उसका टोटका बहुत ही अजीब रहा है।

इस खिलाड़ी का मानना है कि अपने इसी टोटके की वजह से वह अपने करियर में इतनी ज्यादा सफलता हासिल कर सका। आइये जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी और क्या है उनका अजीब टोटका। 

दक्षिण अफ्रीक पूर्व तेज गेंदबाज़ मखाया एनटीनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान कई ऐसे टोटके किये जो बहुत अजीब थे। वह करीब एक दशक तक दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले। एंटिनी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलने वाले पहले अश्वेत खिलाडी थे। जितना वह अपनी गेंदबाजी के लिए फेमस थे उतना ही वह अपने अजीबोंगरीब टोटके के लिए फेमस हुए. 

गोबर को चूमना 

उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने साथ गाय का सूखा गोबर का टुकड़ा रखते हैं। जब भी उन्हें लगता था कि क्रिकेट मैदान में उनसे कुछ अच्छा नहीं हो रहा है तो वह गोबर को चूमते थे। इसे वह प्लास्टिक की थैली में बांधकर जहाँ जाते थे बैग में भरकर ले जाते थे। 

Makhaya Ntini

हाथ पर करके पेशाब चेहरे पर छिड़कते थे 

इसके अलावा बहुत से लोगों को यह पता नहीं होगा, लेकिन वह किसी टेस्ट के सेशन में अगर स्ट्रगल करते थे तो वह कभी-कभी बाथरूम में अपने हाथों पर पेशाब करते थे और फिर पेशाब को अपने चेहरे पर छिड़क लेते थे। इससे उनका मानना था कि वह अच्छा प्रदर्शन करने में मददगार होता था।

एंटिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट मैचों में 390 विकेट और 173 ODI में 266 विकेट  चटकाए। लिए। उनके बॉलिंग रिकॉर्ड को देखकर यह कहा जा सकता है कि उनका गोबर को चूमना और हाथों पर पेशाब करना उनके लिए अच्छा साबित होता था। अगर कोई और ऐसा करे तो शायद ही उसके लिए भी ऐसा ही हो। 

यह भी पढ़ें: पहला और एकमात्र मौका जहाँ एक भाई अपने दो भाइयों के खिलाफ खेल रहा था।

कुछ अन्य खिलाड़ियों के टोटके 

स्टीव वॉ हमेशा अपने भाग्यशाली लाल रूमाल के साथ क्रीज पर खेलने जाते थे। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या प्रत्येक गेंद का सामना करने से पहले अपने सामान के हर टुकड़े को छूते थे और स्टीव स्मिथ ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह अपने शूलेस को जूते में अंदर करते रहते हैं।