IPL 2026 के 22वें मैच में जो दिल्ली और चेन्नई के बीच खेले गए,मैच में संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। IPL में संजू सैमसन 3 अलग अलग टीमों के लिए खेलते हुए शतक दूसरे बल्लेबाज है।
संजू सैमसन ने 2017 आज ही के दिन दिल्ली के लिए खेलते हुए RPS के खिलाफ 102 रन की शतकिय पारी खेली थी। इस में 63 गेंदों में 102 रन की पारी खेली थी। जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन का यह शतक 2017 सीजन के IPL का पहला शतक था।
संजू सैमसन ने 2021 में राजस्थान के लिए खेलते हुए , पंजाब के खिलाफ 63 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली थी। यह शतक भी IPL 2021 के सीजन का पहला शतक संजू सैमसन के बल्ले से ही आया था। इसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

साल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई के लिए खेलते हुए इस सीजन का पहला शतक लगाते हुए। 3 अलग अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में संजू सैमसन ने IPL में अपनी करियर की सबसे तेज शतक जड़ा है। इस मैच में संजू सैमसन 56 गेंदों 115 रन की नाबाद पारी खेली है। जिसने 15 चौके और 4 छक्के लगाए हैं।
IPL में 3 अलग अलग टीमों के लिए खेलते हुए शतक लगाने केएल राहुल पहले खिलाड़ी -
Kl Rahul ने पंजाब के लिए खेलते हुए 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 64 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ा था। जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
केएल राहुल ने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 गेंदों में नाबाद 103 की पारी खेली थी। जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
केएल राहुल ने 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 65 गेंदों में 112 रन बनाए थे। जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
केएल राहुल अपने जब-जब तीनों शतक 3 अलग अलग टीमों के लिए लगाई है,तब तब वह नाबाद रहे हैं।





