इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। तेज़ गेंदबाज़ जॉन टर्नर ने मात्र 25 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जिस खिलाड़ी को इंग्लैंड के भविष्य के तेज़ गेंदबाज़ों में गिना जा रहा था,उसका करियर लगातार चोट, खासकर स्ट्रेस फ्रैक्चर, की वजह से समय से पहले ही समाप्त हो गया।
जॉन टर्नर ने साल 2024 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने राष्ट्रीय टीम की ओर से 2 वनडे और 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। भले ही उनका अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन युवा पेसरों में गिना जाता था।
जॉन टर्नर को लगातार चोटों ने उनके करियर की रफ्तार रोक दी। स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझते हुए टर्नर के लिए मैदान पर वापसी आसान नहीं रही। आखिरकार उन्होंने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का कठिन फैसला लिया।
जॉन टर्नर सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी शानदार रहे हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहकर अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने का फैसला किया है।
जॉन टर्नर इंग्लैंड के लिए 31 अक्टूबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होंने 16 नवंबर 2024 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपना टी20 डेब्यू भी किया था। 
जॉन टर्नर ने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए टी20I के 2 मैचों में एक विकेट और वनडे में 2 मैचों में 2 विकेट लिए हैं। इन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था,जो 17 नवंबर 2024 को खेला गया था।





