Indian Cricket Team Schedule 2023: कब, कहाँ और किससे भारत खेलेगा मैच

Indian cricket team schedule 2023 to 2024 | INDvsSL | INDvsAUS Border -Gavaskar Trophy Schedule| ICC One Day World Cup 2023 Schedule| 2023 Asia Cup Schedule

Indian cricket team schedule 2023 | IND vs SL | Border - Gavaskar Trophy Schedule| One Day World Cup 2023 Schedule| 2023 Asia Cup Timetable

भारतीय क्रिकेट टीम 2023 में काफी व्यस्त रहने वाली है। क्योंकि इस साल भारत में वनडे विश्वकप होने वाला है इसलिए भारतीय टीम 2023 में बहुत सारे वनडे मैच खेलने वाली है। ऐसा अनुमान है कि इस साल टीम इंडिया 35 वनडे मैच खेलेगी। पिछले 16 सालों में टीम इण्डिया द्वारा एक साल में खेले जाने वाले सबसे ज्यादा वनडे मैच 2023 में होंगे। 

भारतीय टीम 2023 (Indian Cricket Team Table in 2023) की शुरुआत जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से करेगी। इसके बाद भारत को इसी टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

इसके अलावा श्रीलंका के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगा। श्रीलंका और न्युजीलैंड दोनों टीमें भरता का दौरा करेंगी।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से होगी। इस सीरीज का पहला टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। और आखिरी वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज श्रीलंका सीरीज के तीन दिन बाद शुरू होगी। 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों देश तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगे। इसका पहला मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

आइये श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों के शेड्यूल को जानते हैं। 

भारत बनाम श्रीलंका टी20 शेड्यूल

पहला टी20- 3 जनवरी, 2023 (मंगलवार)- मुंबई- शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 - 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) - पुणे - शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 - 7 जनवरी 2023 (शनिवार) - राजकोट - शाम 7 बजे से

भारत बनाम श्रीलंका वनडे शेड्यूल-

पहला वनडे- 10 जनवरी 2023 (मंगलवार)- गुवाहाटी- दोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे- 12 जनवरी 2023 (गुरुवार)- कोलकाता- दोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे - 15 जनवरी 2023 (रविवार) - तिरुवनंतपुरम - दोपहर 2 बजे से

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे शेड्यूल-

पहला वनडे- 18 जनवरी 2023 (बुधवार)- हैदराबाद- दोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे- 21 जनवरी 2023 (शनिवार)- रायपुर- दोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे- 24 जनवरी 2023 (मंगलवार)- इंदौर- दोपहर 2 बजे से


न्यूजीलैंड से सीरीज ख़त्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर सुनील गावस्कर एलन बॉर्डर टेस्ट सीरीज खेलने आएगी। 


ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, टेस्ट सीरीज शेड्यूल 

पहला टेस्ट- 9 -13 फरवरी, सुबह 9.30 बजे- , वीसीए स्टेडियम, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 – 21 फरवरी | सुबह 9.30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 – 5 मार्च | सुबह 9.30 बजे, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 – 13 मार्च | सुबह 9.30 बजे- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद


ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, वनडे सीरीज शेड्यूल 

पहला वनडे- 17 मार्च | दोपहर 2 बजे- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
दूसरा वनडे- 19 मार्च | दोपहर 2 बजे- वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
तीसरा वनडे-  22 मार्च | दोपहर 2 बजे- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

ऑस्ट्रेलिया से सीरीज होने के बाद सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त हो जायेंगे। आईपीएल मार्च के अंत में शुरू होगा और मई के अंत में जाकर ख़त्म होगा। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2023 Auction: नामीबिया और आयरलैंड की ओर से नीलामी में बिकने वाला पहला खिलाड़ी

आईपीएल ख़त्म होने के बाद अगर भारतीय टीम टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचती है तो जून में ओवल के मैदान पर फाइनल खेला जायेगा। 

जुलाई और अगस्त 2023 में 

भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जायेगी। 

 


एशिया कप 2023 

सितम्बर में इस बार एशिया कप के होने की उम्मीद है। पाकिस्तान 2008 के बाद पहली बार 2023 में एशिया कप की मेजबानी करने वाला है। हालांकि, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच तनाव ने संदेह होने से भारत पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं जायेगा। बीसीसीआई सचिव और एशिया क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने सुझाव दिया कि टूर्नामेंट तटस्थ स्थान पर होना चाहिए।
 
 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (सितम्बर)

ऑस्ट्रेलिया सितम्बर में भारत फिर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए आएगी। क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज दोनों के लिए आखिरी तैयारी होगी। 

Team India Cricket Schedule in 2023


वनडे विश्व कप - अक्टूबर से नम्बर 2023 

वनडे विश्व कप ख़त्म होने के बाद ऑस्ट्रेलया फिर नवम्बर से दिसम्बर के बीच भारत आएगी और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। 


भारत बनाम साउथ अफ्रीका (दिसम्बर 2023 से जनवरी 2024) 

2023 के अंत में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर जायेगी। यहाँ पर भारतीय टीम तीनो फ़ॉर्मेट खेलेगी। पहले दो टेस्ट मैच होंगे। जिसकी शुरुआत बॉक्सिंग डे से होगी। इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। इसके बाद 3 टी20 मैचों की भी सीरीज होगी।