विश्व क्रिकेट में इस समय काफी डामाडोल सा माहौल बना हुआ है दरअसल T20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस बीच एक ऐसी T20 विश्व कप विजेता टीम से खबर आ रही है जो की बहुत ही बुरी है। दअरसल यह खबर वेस्टइंडीज क्रिकेट को लेकर है लिए इस बारे में जानते हैं विस्तार से
इटली और नामीबिया से भी बुरा हाल है वेस्टइंडीज का
क्रिकेट के शौकीन लोगों को वह साल भी याद होगा जब वेस्टइंडीज की टीम एक बार भारत क्रिकेट खेलने आई थी तो सीरीज का एक मैच खेलकर ही वह वापस लौट गई क्योंकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के खिलाड़ी जो अपनी राष्ट्रीय टीम से खेलते हैं, बाद में वह विश्व भर में होने वाली T20 लीग में खेलने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में पैसों की समस्या से जूझता रहा है।
हालांकि अब वेस्टइंडीज के सामने एक बड़ी समस्या आन पड़ी है। दरअसल 2026 के T20 विश्व कप के लिए उनके पास कोई ऑफिशियल टीम स्पॉन्सर ही नहीं है जबकि वहीं एसोसिएट टीमें जैसे कि इटली और नामीबिया के पास कई जानी- मानी कंपनियों की स्पॉन्सरशिप है।
इटली के पास जनरल तो नामीबिया के पास है फ्लिपकार्ट
2026 आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में इस बार इटली और नामीबिया की टीम भी हिस्सा ले रहे हैं अगर टीम स्पॉन्सर की बात की जाए तो इटली की टीम को जनरली इंश्योरेंस ने स्पॉन्सर किया है यह कंपनी इटली में एक बहुत बड़ी कंपनी है इसने इटली की फुटबॉल टीम को भी ओलंपिक में स्पॉन्सर किया था।
वहीं नामीबिया को भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट ने स्पॉन्सर किया है। यह तो बहुत जानी-मानी कंपनियां है लेकिन एसोसिएट टीमों को स्पॉन्सर कर रही है।
वहीं बांग्लादेश के विश्व कप के बाहर होने के बाद शामिल हुई नई टीम स्कॉटलैंड को स्काईस्कैनर ने स्पॉन्सर किया है लेकिन वेस्टइंडीज की टीम के इतने बुरे हालात हैं कि उन्हें कोई टीम का ऑफिशल स्पॉन्सर नहीं मिल पाया।
2 बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज के पास कोई ऑफिशियल टीम जर्सी स्पॉन्सर ही नहीं है। यह वेस्टइंडीज के सबसे बुरे दौर को दिखाता है। इससे पहले वेस्टइंडीज 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

क्या होता है टीम ऑफिशल स्पॉन्सर
जिस कंपनी का नाम टीम की जर्सी के सामने दिखाई देता है वह टीम का ऑफिशल स्पॉन्सर होता है। वैसे एक टीम के तीन तरह के स्पॉन्सर होते हैं एक होता है किट स्पॉन्सर, एक होता है जर्सी स्पॉन्सर, और एक होता है टाइटल स्पॉन्सर।
जैसे भारत का ऑफिशियल टीम स्पॉन्सर अपोलो टायर है तो वहीं वेस्टइंडीज के पास कोई भी ऑफिशियल जर्सी टीम स्पॉन्सर नहीं है।





