जसप्रीत बुमराह को मॉडर्न क्रिकेट के सबसे अच्छे तेज़ गेंदबाज़ों में से एक माना जाता है। लेकिन एक दिलचस्प आंकड़े ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ भारत के टेस्ट रिकॉर्ड की ओर ध्यान खींचा है। दरअसल जब बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ़ प्लेइंग XI का हिस्सा रहे हैं, तो भारत को टेस्ट मैच में हार मिली है।
अक्टूबर और नवंबर 2024 में न्यूज़ीलैंड ने भारतीय ज़मीन पर लगातार तीन टेस्ट में भारत को हराया, जिसके बाद यह रिकॉर्ड और भी ज़्यादा मशहूर हो गया।
आईए जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कितने टेस्ट मैच खेले हैं और उन टेस्ट मैचों में बुमराह का और भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है तथा न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों और विकटों से हराया है।
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेले हैं इन पांचो टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इन पांच में से दो टेस्ट मैच न्यूजीलैंड में एक इंग्लैंड में और दो भारत में खेले गए हैं लिए उन माचो के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
1. New Zealand vs India, Wellington Test — February 2020
रिजल्ट: न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकटन से हराया
वेन्यू/ तारीख: वेलिंगटन/ 21–24 फरवरी 2020
बुमराह ने अपना पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 21 से 24 फरवरी, 2020 तक वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में खेला। इस मैच में भारत ने दोनों इनिंग्स में बल्ले से संघर्ष किया। टीम इंडिया ने पहली इनिंग्स में 165 और दूसरी में 191 रन बनाए। चौथी पारी में न्यूजीलैंड के सामने 9 रनों का लक्ष्य था जिसे उन्होंने बिना कोई विकेट गंवाए 10 विकेट से मैच जीत लिया।
इस मैच में बुमराह ने 26.1 ओवर किया और मात्र एक विकेट लिया।
2. New Zealand vs India, Christchurch Test — February 2020
रिजल्ट: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकटों से हराया
वेन्यू/तारीख: क्राइस्टचर्च/ 29 फरवरी-02 मार्च
दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से 2 मार्च, 2020 तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया।
इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 242 रन बनाए, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 235 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में भारत की बैटिंग लड़खड़ा गई और मेहमान टीम सिर्फ़ 124 रन पर आउट हो गई। न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 132 रन चाहिए थे और उसने तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूज़ीलैंड ने भारत पर 2-0 से सीरीज़ स्वीप पूरा किया।
इस मैच में बुमराह ने पहली पारी में 22 ओवर फेंके और 66 रन देकर 3 विकेट झटके। दूसरी पारी में उन्होंने 13 ओवर फेंक कर 39 रन देकर 2 विकेट लिए।
3. World Test Championship Final — June 2021
रिजल्ट: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकटों से हराया
वेन्यू/तारीख: साउथहैम्पटन, इंग्लैंड/ 28 जून 2023
जून 2021 में साउथैम्प्टन में पहले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड का मुकाबला हुआ। भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए, लेकिन न्यूज़ीलैंड ने 249 बनाकर पहली पारी में बढ़त ले ली। इसके बाद भारत अपनी दूसरी पारी में सिर्फ़ 170 रन ही बना पाया, जिससे न्यूज़ीलैंड को 139 रन का टारगेट मिला।
न्यूज़ीलैंड ने दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया और पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विनर बनी।
बुमराह न्यूज़ीलैंड की दोनों पारियों में कोई विकेट नहीं ले पाए। बुमराह ने पहली पारी में 26 ओवर डाला और बिना किसी विकेट के 57 रन दिए। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 10 ओवर फेंके और 35 रन दिया।
4. India vs New Zealand, Bengaluru Test — October 2024
रिजल्ट: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकटों से हराया
वेन्यू/तारीख: बेंगलुरु/ 16-20 अक्टूबर
न्यूज़ीलैंड की टीम अक्टूबर 2024 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत आई। पहला मैच 16 से 20 अक्टूबर तक बेंगलुरु में खेला गया।
पहली पारी में भारत की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही। टीम सिर्फ 46 रनभी बना पाई। न्यूज़ीलैंड ने जवाब में 402 रन बनाकर अच्छी-खासी बढ़त बना ली।
भारत ने दूसरी पारी में वापसी की, जिसमें सरफ़राज़ खान ने 150 और ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। हालांकि मेज़बान टीम आखिर में 462 रन पर आउट हो गई।
न्यूज़ीलैंड को जीतने के लिए 107 रन चाहिए थे और उसने दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। यह जीत ऐतिहासिक थी क्योंकि न्यूज़ीलैंड ने 1988 के बाद से भारत में कोई टेस्ट नहीं जीता था।
बुमराह ने मैच में तीन विकेट लिए, लेकिन उनकी कोशिशें भारत की हार को रोकने के लिए काफ़ी नहीं थीं। पहले पारी में बुमराह ने 19 ओवर डाले और 41 रन देकर 1 विकेट लिया। दूसरी पारी में उन्होंने 8 ओवर डाले और 29 रन देकर 2 विकेट लिया।
5. India vs New Zealand, Pune Test — October 2024
रिजल्ट: न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हराया
वेन्यू/ तारीख: पुणे/ 24-28 अक्टूबर 2024
दूसरा टेस्ट 24 से 26 अक्टूबर, 2024 तक पुणे में हुआ।
न्यूज़ीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए, जबकि भारत 156 रन ही बना पाया। मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए, जिससे भारत को 359 रन का टारगेट मिला।
भारत के बैट्समैन न्यूज़ीलैंड के स्पिन अटैक के सामने जूझते रहे और 245 रन पर आउट हो गए, जिससे न्यूजीलैंड टीम को 113 रन से जीत मिली।
मिचेल सेंटनर ने मैच में 13 विकेट लेकर सबसे अच्छा परफॉर्म किया।
बुमराह ने इस मैच की पहली पारी में 8 ओवर में 32 रन देकर कोई विकेट नही लिया वहीं दूसरी पारी में 6 ओवर में 25 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।





