ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, लेकिन पारियों के मामले में रह गए पीछे

ईशान किशन ने 2026 में 1644 T20 रन बनाकर विराट कोहली के 2016 के 1614 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, पारियों के मामले में कोहली अब भी आगे हैं।

टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार बल्लेबाजी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 2026 में अपने बल्ले से ऐसा कमाल किया है, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान रचा है। ईशान ने एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने के मामले में विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

1. ईशान किशन – 1644 रन

ईशान किशन ने 2026 में अब तक 45 पारियों में 1644 T20 रन बना लिए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ईशान ने विराट कोहली के 2016 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

2. विराट कोहली – 1614 रन

विराट कोहली ने 2016 में 29 पारियों में 1614 T20 रन बनाए थे। करीब 10 साल तक यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजों के नामों की सूची में सबसे ऊपर रहा। अब ईशान किशन ने 1644 रन बनाकर कोहली के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह वही साल था,जब विराट कोहली ने ipl में 973 रन बनाए थे। जो आज तक एक ipl सीजन में सबसे ज्यादा रन है।Virat Kohli most runs in 2016 by indian in t20

3. अभिषेक शर्मा – 1602 रन

इस सूची में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने 2025 में 40 पारियों में 1602 रन बनाए थे। इस साल अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 100+ छक्के लगाए थे।

4. सूर्यकुमार यादव – 1503 रन

भारतीय टी20 क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 41 पारियों में 1503 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव भारत के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रह चुके हैं। जिन्होंने भारत के लिए 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

5. अभिषेक शर्मा – 1395 रन

अभिषेक शर्मा का नाम इस सूची में एक बार फिर दिखाई देता है। 2026 में उन्होंने अब तक 45 पारियों में 1395 रन बनाए हैं। यानी एक ही साल में दो भारतीय बल्लेबाजों ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। इस साल भी अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में कई शानदार पारियां खेली है।

ईशान किशन फिर भी रह गए पीछे

ईशान किशन भले ही विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन ईशान किशन ने यह रिकॉर्ड 45 पारियों में जाके तोड़ी है। लेकिन वहीं विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को महज 29 परियों में ही बनाया था। अगर पारियों के हिसाब से देखा जाए तो आज भी यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही हैं।