क्रिस गेल, ऋतुराज और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ कर सई सुदर्शन ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

सई सुदर्शन ने IPL में 47 पारियों में 2000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने Chris Gayle का सबसे तेज 2000 रन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खुद को लीग के उभरते सुपरस्टार के रूप में साबित किया है।

IPL में हमेशा खिलाड़ियों से खिलाड़ियों में रेस रहती है,रिकॉर्ड बनानें और तोड़ने की। लेकिन हर कोई कामयाब नहीं होता है। काफी खिलाड़ी है जिन्होंने उस रिकॉर्ड को तोड़ उसमें पहला नाम अपना दर्ज करा लेते हैं। आज क्रिस गेल,शॉन मार्श,ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल के एक ऐसे रिकॉर्ड की बात करेंगे जिसको गुजरात के सई सुदर्शन ने तोड़ कर उस रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज करा लिया है।

आइए जानते हैं कि वह कौन सा रिकॉर्ड है जो सई सुदर्शन ने अपने नाम किया है -

क्रिस गेल ने IPL 2013 में अपने करियर की 48वीं मैच की 48वीं पारी में 2000 रन पूरे किए थे। जो अभी तक IPL में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। 

लेकिन सई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ अपने करियर की 47वीं पारी में 2000 रन पूरे किए। जो सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड सई सुदर्शन ने अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड इस युवा खिलाड़ी के लिए भारतीय टीम के दरवाजे के खोल सकता है। सई सुदर्शन ने IPL 2025 में ऑरेंज कैप जीते थे। 2025 के सीजन सई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 759 रन बनाए थे।

क्रिस गेल के बाद ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने IPL में 52 मैचों में 2000 रन पूरे किए थे। शॉन मार्श के बाद चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल ने क्रमशः 57,60 मैचों में 2000 रन पूरे किए थे।

IPL में लगातार सीजन में शतक लगाने सई सुदर्शन दूसरे बल्लेबाज

क्रिस गेल ने 2011,2012,2013 तीनों सीजन में शतक लगाए हैं। वही सई सुदर्शन ने 2024,2025,2026 के तीनों सीजन में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सई सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ IPL में शतक लगाए हैं।

IPL में सबसे कम परियों में 3 शतक लगाने वाले सई सुदर्शन दूसरे बल्लेबाज 

क्रिस गेल ने IPL में 41 परियों में ही 3 शतक लगा चुके थें। वही सई सुदर्शन ने IPL में 47 परियों में 3 शतक लगाए हैं। सई सुदर्शन ने 13 बार 50+ की पारियां भी खेले हैं।