IPL का अनलकी ट्रेंड: MI को प्लेऑफ में हराने वाली टीम कभी नहीं जीतती IPL खिताब!

"मुंबई इंडियंस को हराओ, लेकिन ट्रॉफी भूल जाओ!" – IPL का अनोखा संयोग

इंडियन प्रीमियर लीग में जहाँ हर टीम का सपना होता है खिताब जीतना वहीं कुछ रोचक आँकड़े और संयोग इस लीग को और भी दिलचस्प बना देते हैं। ऐसा ही एक पैटर्न वर्षों से सामने आता रहा है जो भी टीम प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस को हराकर उन्हें नॉकआउट करती है। वह टीम उस सीज़न में ट्रॉफी जीतने में असफल रहती है।

यह कोई अंधविश्वास नहीं बल्कि आंकड़ों पर आधारित एक दिलचस्प बात है जो बार-बार दोहराया गया है

1. 2011 – RCB vs MI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2011 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन ट्रॉफी के बेहद करीब पहुँचकर भी RCB को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

2. 2012 – CSK vs MI

चेन्नई सुपर किंग्स ने उस वर्ष एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई को हराया। लेकिन फाइनल में वे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार गए।

3. 2014 – CSK vs MI (फिर से)

एक बार फिर CSK ने मुंबई को प्लेऑफ में बाहर किया। परन्तु इस बार भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन पंजाब किंग्स खुद फाइनल हारकर रह गई।

 

4. 2023 – GT vs MI

गुजरात टाइटंस ने 2023 के क्वालिफायर में MI को हराया, लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार गए।

5. 2025 – PBKS vs MI

सबसे ताजा उदाहरण है 2025 का सीज़न जहाँ पंजाब किंग्स (PBKS) ने MI को प्लेऑफ में बाहर का रास्ता दिखाया। लेकिन इसके बाद RCB से फाइनल की दौड़ में ट्रॉफी से चूक गए।

संख्याएँ कुछ और कहानी कुछ बयां करती हैं। IPL में ऐसे कई आंकड़े देखने को मिलते हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं। भले ही यह संयोग हो या किसी किस्मत का खेल लेकिन एक बात तो तय है प्लेऑफ में MI को हराने का मतलब ट्रॉफी जीतने की गारंटी नहीं है।