जहां कुछ टीमें 200+ मारती हैं, वहीं 5 टीमें जो टी20 वर्ल्ड कप में 50 रन भी नहीं पार कर पाई

lowest team runs total in ICC T20 world cup

टी20 क्रिकेट को आमतौर पर रनों की बरसात और तूफानी बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई ऐसे मैच भी देखने को मिले हैं जहाँ गेंदबाज़ों के आगे बल्लेबाज़ पूरी तरह बेबस नज़र आए। इन बड़े टूर्नामेंट में कुछ टीमें बेहद कम स्कोर पर ऑलआउट हो गईं है। तो आज हम उन टीमों के बारे में जानेंगे जो सबसे कम स्कोर पर अलाउट हो गई है।

1. युगांडा – 39 रन (वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2024)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युगांडा ने इतिहास का सबसे कम स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाज़ी के सामने युगांडा की पूरी टीम महज़ 39 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने 4 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट लिए थे,जो मैच के हीरो रहे।

2. नीदरलैंड्स – 39 रन (श्रीलंका के खिलाफ, 2014)

 युगांडा के साथ ही यह रिकॉर्ड साझा करता है नीदरलैंड्स का 2014 का स्कोर। श्रीलंका के सामने नीदरलैंड की टीम 39 रन पर सिमट गई। इस मैच एंजेलो मैथ्यूज ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लेकर मैच के हीरो रहे।

3. युगांडा – 40 रन (न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, 2024)

2024 वर्ल्ड कप युगांडा के लिए काफी कठिन रहा। न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम के सामने युगांडा की बल्लेबाज़ी एक बार फिर लड़खड़ा गई और टीम 40 रन पर ऑलआउट हो गई। इस लिस्ट में युगांडा टीम का होना उनके लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड है।

4. नीदरलैंड्स – 44 रन (श्रीलंका के खिलाफ, 2021)

 नीदरलैंड्स का नाम इस सूची में दूसरी बार आता है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने उन्हें सिर्फ 44 रन पर समेट दिया। इस मैच के हीरो लाहिरू कुमारा ने 3 ओवर में एक ओवर मेडन डालकर 7 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

5. ओमान – 47 रन (इंग्लैंड के खिलाफ, 2024)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड की तेज़ और आक्रामक गेंदबाज़ी के सामने ओमान की टीम 47 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के अदिल राशिद ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट झटके थे।