इन 6 IPL मैदानों पर बल्लेबाजों का बोलबाला, 200+ स्कोर की लाइन लगती है

IPL में बड़े स्कोर का रोमांच अलग ही होता है। जानिए उन स्टेडियम के बारे में जहां सबसे ज्यादा बार 200+ रन बने हैं और क्यों ये मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माने जाते हैं।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और बड़े-बड़े चौकों छक्कों के लिए मशहूर आईपीएल में जब तक 200 से ज्यादा रन नही बनते हैं तो तब तक क्रिकेट प्रशंसकों को क्रिकेट देखने में मजा नहीं आता है। वैसे तो आईपीएल को शुरू हुए 19 साल हो गए हैं। इन 19 सालों में कई बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। हालांकि कुछ स्टेडियम ऐसे भी रहे हैं जिनका आकार छोटा है और वहां छक्के ज्यादा लगते हैं। आइए कुछ ऐसे स्टेडियम के बारे में जानते हैं जहां सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बने हैं। 

1.M चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) टीम का होम ग्राउंड M चिन्नास्वामी स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। यहां पर गेंदबाजों की खैर नहीं होती है। बल्लेबाज यहां जमकर छक्के लगाते हैं। इसीलिए आईपीएल में इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बने हैं। ऐसा 25 बार हुआ है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने IPL में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026

2.ईडन गार्डन, कोलकाता 

कोलकाता के ईडन गार्डन में 200 से ज्यादा का स्कोर आईपीएल में 20 बार बना है। यह दूसरा ऐसा ग्राउंड है जहां पर 200 से ज्यादा रन बनने की लिस्ट में यह आता है। ईडन गार्डन की आउटफील्ड बहुत ही तेज मानी जाती है। यहां छक्के के साथ-साथ चौके भी खूब लगते हैं। इस वजह से यहां पर रन ज्यादा बनते हैं। Eden gardens stadium in IPL

3.वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का स्वर्गगाह माना जाता है। छोटी बाउंड्री के लिए मशहूर वानखेड़े में बल्लेबाज बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बटोरते हैं। आईपीएल में यहां पर तीसरा सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा के स्कोर बने हैं। ऐसा 20 बार हुआ है कि आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम पर 200 से ज्यादा रन बने हैं। Wankhede stadium in mumbai

4.अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 

आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा के स्कोर के मामले में दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम यानी अरुण जेटली स्टेडियम चौथे नंबर पर आता है। यहां पर IPL में 19 बार ऐसा हुआ है कि टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है।

5.नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 

आईपीएल में गुजरात टाइटंस का घरेलू ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 16 बार ऐसा हुआ है की टीम ने आईपीएल में 200 से ज्यादा का रन का स्कोर खड़ा किया है। अपनी विशाल दर्शक क्षमता के लिए मशहूर यह स्टेडियम वैसे तो बाउंड्री के मामले में बड़ा है लेकिन यहां भी टीमें खूब रन बटोरती है इसलिए आईपीएल में यहां पर 16 बार 200 से ज्यादा का स्कोर हुआ है। 

6.राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद 

सनराइजर्स हैदराबाद का होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का स्कोर के मामले में छठे नंबर पर आता है। यहां पर 16 बार ऐसा हुआ है कि टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। यह स्टेडियम अपने बड़ी बाउंड्री के लिए जाना जाता है लेकिन आईपीएल में यह बड़ी बाउंड्री भी बल्लेबाजों की छोटी पड़ जाती है और बल्लेबाज खूब रन बटोरते हैं।