IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500+ रन देने वाले टॉप 4 गेंदबाज,लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026 में Arshdeep Singh लगातार तीसरे सीजन 500+ रन देने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज के नाम अब IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक गेंदबाजी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

IPL में बल्लेबाजों के बड़े-बड़े रिकॉर्ड अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कई बार गेंदबाज भी ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं जिन्हें कोई खिलाड़ी सपने में भी नहीं बनाना चाहता। IPL 2026 में Arshdeep Singh के नाम एक ऐसा ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

अर्शदीप अब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक सीज़न में 500+ रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड लगातार तीसरे सीज़न में बनाया है। इससे पहले भी वह 2024 और 2025 में 500 से ज्यादा रन लुटा चुके थे, और अब 2026 में भी उनका नाम इस अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया। 

IPL इतिहास में एक सीज़न में 500+ रन देने वाले गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

3 बार — Arshdeep Singh (2024, 2025, 2026)

2 बार — Yuzvendra Chahal (2022, 2024)

2 बार — Rashid Khan (2023, 2025)

2 बार — Mohammed Siraj (2022, 2025)

IPL 2026 में पंजाब की गेंदबाजी कई मुकाबलों में दबाव में नजर आई और इसका असर अर्शदीप के आंकड़ों पर भी साफ दिखाई दिया। कई मैचों में वह काफी महंगे साबित हुए, जिसमें लखनऊ और राजस्थान के खिलाफ मुकाबले भी शामिल रहे।Arshdeep singh IPL 2026 wrost bowler

 लखनऊ के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने मात्र 18 गेंदों में ही 52 रन दिए थे। यानी 3 ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। और वही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 68 रन दिये थे। जिसमें एक विकेट ही निकल सके थे।

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ रन देने वाले गेंदबाज

7 बार - Arshdeep Singh 

4 बार- Sam Curran 

3 बार - Kagiso Rabada

3 बार - Mohammed Shami 

3 बार - Xavier Bartlett

पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा बार 50+ रन देने के मामले में भी अर्शदीप सिंह सबसे ऊपर है। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का खौफ तो रहता है। लेकिन इतना दबाव नहीं रहता है कि हर बार बल्लेबाज पीट कर चला जाए। पंजाब के लिए जहां अन्य गेंदबाज 10 के नीचे इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते वहीं ये अर्शदीप साहब 15+ इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हैं।