जब क्रिकेट फ़ैन्स वनडे इंटरनेशनल (ODI) इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑल-राउंडर्स के बारे में बात करते हैं, तो अक्सर जैक्स कैलिस, शेन वॉर्न, बेन स्टोक्स और रविंद्र जैसे नाम चर्चा में आते हैं। लेकिन एक महान क्रिकेटर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसकी बराबरी ODI इतिहास में कोई और नहीं कर पाया है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
ODI क्रिकेट के कम मशहूर दिग्गज- सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनाथ जयसूर्या ने ओपनिंग करते हुए अपने बेखौफ अंदाज़ से ODI बैटिंग में क्रांति ला दी थी। लेकिन अक्सर जिस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता, वह यह है कि वे कितने बेहतरीन और हरफनमौला क्रिकेटर थे। 
उन्होंने अपनी बैटिंग से बॉलर्स में खौफ पैदा किया, वहीं अपनी लेफ्ट-आर्म स्पिन से भी वनडे क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाये।
जयसूर्या ने अपने ODI करियर में कुल 13,430 रन बनाए। ODI क्रिकेट में उनके रनों की संख्या जैक्स कैलिस, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एडम गिलक्रिस्ट, महेला जयवर्धने और वीरेंद्र सहवाग जैसे कई महान खिलाड़ियों से भी ज़्यादा है।
बॉलिंग में उनकी उपलब्धियाँ भी उतनी ही शानदार हैं। जयसूर्या ने ODI में 323 विकेट लिए। ODI में उनके विकेट का यह आंकड़ा शेन वॉर्न, डेनियल विटोरी, हरभजन सिंह और सकलैन मुश्ताक जैसे खेल के कुछ बेहतरीन स्पेशलिस्ट बॉलर्स से भी ज़्यादा हैं।
इन आंकड़ों को जो बात सचमुच खास बनाती है, वह यह है कि ODI क्रिकेट में किसी और खिलाड़ी ने 10,000 से ज़्यादा रन बनाने के साथ-साथ 300 से ज़्यादा विकेट नहीं लिए हैं।
जयसूर्या एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। यह उनकी ऑलराउंडर की प्रतिभा को दिखाता है। जयसूर्या के 13,430 रन और 323 विकेट का रिकॉर्ड की बराबरी अभी तक कोई भी नहीं कर पाया है। 
टेस्ट क्रिकेट में भी जयसूर्या ने बिखेरा अपना जलवा
ODI के जयसूर्या ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी आलराउंडर की प्रतिभा का अच्छा नमूना पेश किया। उन्होंने श्रीलंका के लिए 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 6,973 रन बनाए।
यही नहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 98 विकेट भी झटके। टेस्ट क्रिकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बोलिंग प्रदर्शन 34 रन देकर 5 विकेट है।
1997 में भारत के खिलाफ़ उनका 340 रन का स्कोर उस समय किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर था।
यह स्कोर रोशन महानामा के साथ 576 रनों की साझेदारी के दौरान बना था। यह साझेदारी उस समय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी थी। बाद में 2006 में श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए।


.jpg)


