रजत पाटीदार: परिवार वाले कराना चाहते थे बिजनेस, पर क्रिकेट था पहला प्यार

an inspiring story of RCB player Rajat Patidar ipl stats, record,s and facts in Hindi

Inspiring Story of RCB Player Rajat Patidar IPL Stats, Record And Facts in Hindi

आईपीएल में कई सारे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके देश भर में चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन खिलाड़ियों का जीवन काफी संघर्ष भरा रहता है। जब ये खिलाड़ी चर्चा में आते हैं तो लोग इनके बारे में जानने की कोशिश करने लगते हैं। ऐसा ही एक खिलाड़ी आरसीबी का है जिसकी वजह से आरसीबी एल्मिनेटर 2 में पहुंची है। जी हां हम बात कर रहे हैं रजत पाटीदार की। 


कौन है रजत पाटीदार?


28 वर्षीय रजत पाटीदार घरेलु क्रिकेट मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हैं। वह पिछले साल आरसीबी की तरफ से आईपीएल में खेले थे। आरसीबी ने उन्हें 20 लाख रूपये की बेस प्राइस में खरीदा था। उन्हें 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था। जिसमे उन्होंने 17.75 की औसत और 114.52 की स्ट्राइक रेट से  71 रन बनाये। 

रजत पाटीदार की है प्रेरक है कहानी 

जब रजत पाटीदार ने लखनऊ सुपरजॉइंट्स के खिलाफ शानदार शतक जमाया तो वह देश भर में छा गए। हालांकि रजत पाटीदार पिछले सीजन में आरसीबी के लिए खेले थे लेकिन इस बार के मेगा ऑक्शन में वह बिके नहीं थे।   

मेगा ऑक्शन में 20 लाख रूपये थी बेस प्राइस, फिर भी नहीं बिके

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था। वह पिछला सीजन आरसीबी के लिए खेल चुके थे। उन्होंने कुछ हद तक क्रिकेट पंडितों को प्रभावित भी किया था लेकिन वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। यही कारण था आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भी उन पर बोली नहीं लगायी। जब आरसीबी ने उनपर बोली नहीं लगायी तो किसी और भी टीम ने उन पर दांव नहीं खेला। जिसकी वजह से ऑक्शन में नहीं बिके।

यह भी पढ़ें: 

रोहित शर्मा ने IPL 2022 में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आरसीबी में 'इंजरी रिप्लेसमेंट' के तौर पर आये 

 रजत पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा-नीलामी में अनसोल्ड रहे। इसके बाद वह अप्रैल के पहले हफ्ते में चोटिल लवनिथ सिसोदिया की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल हुए। 

नीलामी में नहीं बिकने पर परिवार वाले घर के बिजनेस में चाहते थे रजत से काम करवाना 
 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 वर्षीय रजत पाटीदार का परिवार व्यापारिक खानदान वाला है। उनका परिवार सिचाई में इस्तेमाल होने वाली पाइप को मैन्युफैक्चर करता है। उनका परिवार चाहता था कि जब क्रिकेट में उनके लिए चीजें सही न चल रही हो तो उन्हें क्रिकेट छोड़कर अपने बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए था। 


रजत पाटीदार ने क्रिकेट पर रखा फोकस 

भले ही परिवार वाले उनसे बिजनेस करवाना चाहते थे लेकिन रजत क्रिकेट पर अपना फोकस जारी रखना चाहते थे। वह हमेशा चाहते थे कि क्रिकेट खेले। उनके लिए बिजनेस करना सबसे आखिरी चीज था। क्रिकेट उनका पहला प्यार था। उन्हें खेलना बहुत अच्छा लगता था। क्रिकेट में बेहतर करने के लिए वह मेहनत करने से कभी कतराते नहीं थे।