भारत ने वनडे क्रिकेट में दुनिया के 64 अलग-अलग क्रिकेट के मैदानों पर कम से कम 5 मुकाबले खेले हैं। इन मैदानों में लगभग हर जगह किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज़ ने शतक लगाया है, लेकिन एक ऐसा ऐतिहासिक मैदान है जहाँ आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ वनडे शतक नहीं बना सका। वह मैदान है क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड।
अब तक भारत ने लॉर्ड्स में 9 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन इन सभी मुकाबलों में एक भी भारतीय बल्लेबाज़ शतक लगाने में कामयाब नहीं हुआ। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला रिकॉर्ड है।
लॉर्ड्स का मैदान भारतीय क्रिकेट के लिए कई यादगार पलों का गवाह रहा है। 1983 विश्व कप जीतने से लेकर 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में सौरव गांगुली की ऐतिहासिक जर्सी लहराने वाली तस्वीर तक, इस मैदान से भारत की कई सुनहरी यादें जुड़ी हैं। इसके बावजूद वनडे क्रिकेट में यहां किसी भारतीय बल्लेबाज़ का शतक नहीं आना हैरान करने वाली बात है।
दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के अधिकांश बड़े क्रिकेट मैदानों पर भारतीय बल्लेबाज़ों ने कई शतक लगाए हैं, लेकिन लॉर्ड्स का यह रिकॉर्ड अब तक कायम है। ऐसे में जब भी भारत इस मैदान पर वनडे खेलने उतरता है, सभी की नजर इस बात पर रहती है कि क्या इस बार कोई भारतीय बल्लेबाज़ इस लंबे इंतजार को खत्म कर पाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चल सीरीज के आखिरी वनडे मैच लॉर्ड्स में ही खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 50 ओवर में 387 रन बनाए है। इसी के साथ इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर वनडे क्रिकेट इतिहास सर्वोच्च स्कोर बनाया है।
इंग्लैंड भारत के खिलाफ वनडे मैच में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका है जिसने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में 438 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने 2020 SCG मैदान पर 389 रन बनाए थे।
क्या भारतीय टीम इस लक्ष्य तक पहुंच पाएगा? क्या आज भारतीय टीम से कोई बल्लेबाज शतक लगा पाएगा ? इन्हीं सब सवालों को देखना दिलचस्प होगा। कि क्या भारतीय टीम आज कुछ अलग कर पाएगी।





