क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल करियर की शुरुआत यादगार बनाना चाहता है। खासकर किसी गेंदबाज के लिए तब खास होता है जब शुरुआत से ही विकेट निकल ले। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर निकी प्रसाद ने भी अपने टी20I करियर की शुरुआत एक ऐसे प्रदर्शन से की है।
निकी प्रसाद ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। इसके साथ ही वह उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गईं, जिन्होंने अपने टी20I करियर की पहली गेंद पर विकेट चटकाने का कारनामा किया है।
आइए जानते हैं T20I करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी
1. अजीत अगरकर (2006)
भारतीय क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर इस खास लिस्ट में पहला नाम हैं। उन्होंने साल 2006 में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था। उनके सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स थे। इस मैच में अजीत अगरकर ने 2 विकेट लिए,2.3 ओवर में जिसमें 1 ओवर मेडन था।
2. प्रज्ञान ओझा (2009)
इस लिस्ट में दूसरा नाम भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा का है। उन्होंने साल 2009 में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया। ओझा ने बांग्लादेश के बल्लेबाज शाकिब अल हसन को आउट किया था। इस तरह उन्होंने भी अपने छोटे फॉर्मेट के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत खास अंदाज में की।
3. विराट कोहली (2011)
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी इस खास रिकॉर्ड में शामिल है। साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हुए कोहली ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को महेंद्र सिंह धोनी की मदद से स्टंप आउट किया। बल्लेबाजी के लिए मशहूर कोहली के टी20I करियर की यह शुरुआत काफी शानदार रही।
4. निकी प्रसाद (2026)
इस लिस्ट में नया नाम भारतीय महिला क्रिकेटर निकी प्रसाद का जुड़ गया है। उन्होंने साल 2026 में जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करके खास उपलब्धि अपने नाम की। खास। बात यह कि निकी प्रसाद अपने इंटरनेशनल के पहले ओवर की पहली 2 गेंदों में लगातार दो विकेट हासिल किए।
निकी प्रसाद की उपलब्धि क्यों है खास?
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली ही गेंद पर विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए शानदार शुरुआत मानी जाती है। पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी जिन्होंने अपने करियर की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है ।





.jpg)