पहली बार दो साल में ICC फाइनल भारत के बिना, WTC फाइनल 2025 में नई जंग

पहली बार दो साल में ICC फाइनल भारत के बिना, WTC फाइनल 2025 में नई जंग

यह पहली बार है कि पिछले दो वर्षों में कोई ICC फाइनल भारत के बिना खेला जाएगा। बीते चार ICC फाइनल में लगातार भारत ने भूमिका निभाई थी

2023 WTC Final: IND vs AUS

2023 ODI World Cup Final: IND vs AUS

2024 T20 WC Final: IND vs SA

2025 Champions Trophy Final: IND vs NZ

और अब 2025 ICC World Test Championship (WTC) Final जो 11–15 जून 2025 को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है उसमें भारत नहीं है यह सबसे पहले होने जा रहा है कि दो साल में ICC फाइनल भारत के बिना होगा।

1. लगातार आखिरी चार फाइनल में भारत की मौजूदगी

भारत ने चार ICC फाइनल में निरंतर जगह बनाई तीन अलग-अलग फॉर्मेट (टेस्ट, ODI, T20) में यह भारत की विविधता और ताक़त दिखाता है। 2023–2025 की अवधि में हर ICC फाइनल में भारत का अहम योगदान रहा।

 

2. इसके पीछे की कहानी

2025 WTC फाइनल से देशों की योग्यता पर सवाल उठ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने बिना भारत के मजबूत विरोध महसूस किए इस मुक़ाबले में जगह बनाई ।

वहीं लॉर्ड्स को भारत की गैर‑मौजूदगी से माना जा रहा है कि फाइनल में £4 मिलियन का राजस्व नुकसान हो सकता है।

 

🇿🇦 ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका – एक नया संघर्ष

2025 WTC Final में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने‑सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया पिछले WTC फाइनल में भारत को हरा चुका है जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार इस स्टेज पर पहुंचा है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे WTC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैंट कमिंस में कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे।