भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। कप्तान Shubman Gill की अगुवाई में भारत ने न सिर्फ मैच को एक पारी और 300 रन से जीता, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। इस मुकाबले में युवा ऑलराउंडर Manav Suthar ने अपने डेब्यू टेस्ट को यादगार बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
गिल की कप्तानी में भारत की सबसे बड़ी जीत
यह जीत भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई। भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत पारी और 239 रन से थी, जिसे अब पीछे छोड़ दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो वर्षों में भारत की दो सबसे बड़ी टेस्ट जीतें कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में आई हैं।
*2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 336 रन से जीत भारत की सबसे बड़ी विदेशी टेस्ट जीत।
*2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 300 रन से जीत भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत।
इस तरह गिल ने कप्तान के रूप में बेहद कम समय में भारतीय टेस्ट इतिहास के दो सबसे बड़े जीत के रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू
6 जून 2026 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मानव सुथार ने अपने पहले ही मैच में ऐसा प्रदर्शन किया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
उन्होंने अपनी डेब्यू की पहली पारी में 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 
इसके साथ ही वह टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गए। लेकिन सबसे बेस्ट बॉलिंग स्पेल मानव सुधार का ही है। इनका बॉलिंग स्पेल 33 रन देकर 6 विकेट है। दूसरे नंबर पर रविचंद्र अश्विन का नाम आता है जिन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए 47 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
बल्लेबाजी में भी इन्होंने 41 गेंद में 28 रन बनाए थे,जिसमें 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे। और मैच की दूसरी पारी में एक विकेट निकाले थे। मैच में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टेस्ट डेब्यू पर यह सम्मान जीतने वाले भारत के नौवें खिलाड़ी बन गए।
अश्विन और मानव सुथार के डेब्यू में अनोखा संयोग
मानव सुथार के डेब्यू ने भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की याद ताजा कर दी। दोनों खिलाड़ियों के डेब्यू में कई समानताएं देखने को मिलीं।
Ravichandran Ashwin (2011)
Test Debut on Nov 6, 2011
6 Wicket-Haul on Test Debut
Player of the Match Award
Manav Suthar (2029)
Test Debut on Jun 6, 2026
6 Wicket-Haul on Test Debut
Player of the Match Award
अश्विन ने जिस तरह अपने डेब्यू से भारतीय क्रिकेट में पहचान बनाई थी, मानव सुथार ने भी अपने पहले ही मैच में संकेत दे दिए हैं कि वह भविष्य में भारत के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।
मैच में बने प्रमुख रिकॉर्ड
1.भारत की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत (पारी और 300 रन से)।
2.शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की दूसरी ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत।
3.मानव सुथार डेब्यू पारी में 6 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने।
4.मानव सुथार डेब्यू टेस्ट में छक्के लगाने वाले आठवें भारतीय बने।
5.मानव सुथार डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले नौवें भारतीय बने।
6.भारत ने अफगानिस्तान पर सबसे बड़ी जीत दर्ज कर टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा दिखाया।
7.मानव सुथार ने भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट डेब्यू स्पेल (6/33) दर्ज किया।


.jpg)


