BCCI Central Contract 2026: फैंस को लगा झटका, बड़े खिलाड़ियों पर चला बाहर का रास्ता

BCCI की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है, क्योंकि ईशान किशन, मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान और मुकेश कुमार जैसे चर्चित नाम इस बार सूची से बाहर हो गए हैं। शानदार घरेलू प्रदर्शन, IPL सफलता और अनुभव के बावजूद चोट, सीमित अंतरराष्ट्रीय मौके और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट घोषित किया, जिसमें कुछ बड़े और चर्चित नामों का न होना क्रिकेट जगत में चर्चा तेज़ कर दी। लेकिन यही खिलाड़ी पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा थे, लेकिन इस बार इन्हें जगह नहीं मिल पाई।

आइए जानते हैं कि वह कौन कौन से खिलाड़ी है जिन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया गया है - 

1.ईशान किशन: टैलेंट के बावजूद दूरी

ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता रहा है। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह कि वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा है,और इन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक भी लगाया था।

Ishan has not in central contract list

हाल ही में (दिसंबर 2025) ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025/26 का खिताब जीता है। उन्होंने झारखंड का नेतृत्व करते हुए फाइनल में हरियाणा को हराया था, जो झारखंड का पहला SMAT खिताब था। ईशान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में शतक भी लगाया। इसके बावजूद इन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया।

2.मोहम्मद शमी: चोट और उपलब्धता बनी सबसे बड़ी वजह

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी की रीढ़ रहे हैं। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन हालिया चोटों के कारण वे लंबे समय तक टीम से बाहर रहे। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट चयन में बाहर कर दिए गए। मुहम्मद शमी ने भारत के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मार्च 2025 को आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

Not in central contract list in india

तब से इन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला। जिसके चलते, यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं है।

3.रजत पाटीदार: सीमित अंतरराष्ट्रीय मौके, बड़ा झटका

रजत पाटीदार ने IPL और घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। BCCI अभी उन खिलाड़ियों पर ज़्यादा भरोसा जता रही है जो तीनों फॉर्मेट में लगातार टीम में अच्छा प्रदर्शन करता रहे।

Rajat patidar RCB captain

रजत पाटीदार ने 2025 IPL के 18वें सीजन में अपनी कप्तानी में RCB पुरुष टीम को पहली ट्रॉफी जीतने में अहम योगदान दिया। रजत पाटीदार ने आखिरी बार भारत के लिए फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने रांची में 23-26 फरवरी 2024 के बीच अपना अंतिम टेस्ट (3rd Test) खेला। उन्होंने अब तक केवल 3 टेस्ट और 1 वनडे मैच में भारत के लिए खेले है। 

4.सरफराज खान: घरेलू धमाल, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट से दूर

सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड शानदार रहा है। सरफराज खान ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान ने शानदार प्रदर्शन किया है जनवरी 2026 में, उन्होंने 6 पारियों में 75.75 की औसत और 190.56 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए, जिसमें गोवा के खिलाफ 157 रनों की तूफानी पारी भी शामिल है। उन्होंने लिस्ट ए में सबसे तेज 15 गेंद में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी है।

5.मुकेश कुमार: तेज़ गेंदबाज़ी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

मुकेश कुमार ने भारत के लिए सीमित ओवर और टेस्ट क्रिकेट में अवसर पाए, लेकिन तेज़ गेंदबाज़ी में भारत के कई खिलाड़ी है,जैसे जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युवा गेंदबाज़ों की मौजूदगी में मुकेश की जगह पूरी तरह पक्की नहीं हो सकी, जिसका असर उनके कॉन्ट्रैक्ट पर भी पड़ा।