क्रिकेट में खिलाड़ी या तो किस्मत या फिर अपनी शानदार प्रदर्शन से टीम को अहम योगदान देता है। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट के त्यौहार IPL की। जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, कि जिस टीम में गए वह टीम ट्रॉफी अपने नाम किया। उनमें से हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर में अब तक जिन दो टीमों के लिए अपने डेब्यू सीजन में खेला, उन दोनों ही टीमों ने उसी साल खिताब अपने नाम किया।
अब हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड के बाद हार्दिक पांड्या ipl 2027 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह कि हार्दिक पांड्या ipl में जिस दो टीम के लिए डेब्यू किया वह टीम ने IPL ट्रॉफी को अपने नाम किया। 
हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर रहा है बेहद खास
हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। यह उनका पहला आईपीएल सीजन था और मुंबई इंडियंस ने उसी साल रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीत लिया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या लगाकर 8 साल खेले।
मुंबई इंडियंस के साथ उनका सफर काफी सफल रहा। इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती।
इसके बाद आईपीएल 2022 से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हो गए। उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई। गुजरात टाइटंस का यह आईपीएल में पहला सीजन था और हार्दिक ने अपनी कप्तानी में टीम को सीधे चैंपियन बना दिया। इस तरह हार्दिक के लिए एक और डेब्यू सीजन खिताबी सफलता हासिल करने में कामयाब हुए।
गुजरात टाइटंस ने 2023 में भी फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। इसके बाद हार्दिक 2024 में दोबारा मुंबई इंडियंस में लौट आए और टीम की कप्तानी संभाली।
अब पंजाब किंग्स के साथ खिताबी इतिहास दोहराने का मौका
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ा ट्रेड हुआ है। मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया है, जबकि पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हार्दिक पंजाब किंग्स के साथ 18 करोड़ रुपये पर टीम में शामिल हुए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे।
अब हार्दिक पांड्या के पास पंजाब किंग्स के साथ एक नया इतिहास रचने का मौका होगा। पंजाब की टीम 19 सीजन में अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि हार्दिक जैसे अनुभवी ऑलराउंडर के आने से टीम की खिताब जीतने की सफलता प्राप्त हो।
दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने पहले सीजन में खिताब जीता और गुजरात टाइटंस के साथ भी पहले ही सीजन में चैंपियन बने। अब अगर पंजाब किंग्स भी आईपीएल 2027 में ट्रॉफी जीत जाती है, तो यह उनके करियर का एक और शानदार संयोग बन जाएगा।
हार्दिक पांड्या के आईपीएल आंकड़े
हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 162 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2,955 रन निकले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 146.28 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 82 विकेट अपने नाम किए हैं।
हार्दिक पांड्या ने IPL करियर में 228 चौके और 155 छक्के लगाए हैं। जिसमें इनके बल्ले से 10 अर्धशतकीय पारी आयी है। इनका ipl का सर्वोच्च स्कोर 91 रनों का है जो इन्होंने अप्रैल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 गेंदों में बनाया था।





