टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कम गेंदों में ज्यादा रन बनाना किसी भी बल्लेबाज हमेशा कोशिश होती है। लेकिन हर बल्लेबाज ऐसा कर पाए ,मुमकिन तो नहीं। लेकिन भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मामले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अभिषेक ने सबसे कम गेंदों में 2000 T20I रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।
आइए जानते हैं, सबसे कम गेंदों में 2000 T20I रन पूरे करने वाले टॉप-4 बल्लेबाजों के बारे में।
1. अभिषेक शर्मा – 1024 गेंदें
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 1024 गेंदों में अपने 2000 T20I रन पूरे किए। इस सफलता के साथ वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं। अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20I मुकाबले में 30 गेंदों में 69 रनों की विस्फोटक पारी से इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया।
2. सूर्यकुमार यादव – 1164 गेंदें
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 1164 गेंदों में 2000 T20I रन पूरे किए। सूर्यकुमार अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों से सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे। लेकिन अब यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने तोड़कर पहले स्थान पर आ गए हैं।
3. आरोन फिंच – 1283 गेंदें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1283 गेंदों में 2000 T20I रन बनाने का आंकड़ा छुआ था। फिंच ने टी20I क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सर्वोच्च स्कोर करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं। इन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
4. ग्लेन मैक्सवेल – 1304 गेंदें
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 1304 गेंदों में 2000 T20I रन पूरे किए थे।
अभिषेक शर्मा और बाकी बल्लेबाजों के बीच अंतर
इस रिकॉर्ड में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 140 गेंदों का अंतर है। वहीं, आरोन फिंच ने अभिषेक के मुकाबले 259 और ग्लेन मैक्सवेल ने 280 गेंदें ज्यादा खेलकर 2000 T20I रन पूरे किए। अभिषेक शर्मा के नाम सबसे तेज 1000 टी20I रन का का भी रिकॉर्ड है।





