शतरंज के जादूगर हैं मैग्नस कार्लसन, आँखों पर पट्टी बांधकर 10 लोगों को एक साथ हराया, लग चुका हिप्नोटाइज़ करने का आरोप

मैग्नस कार्लसन की रैंकिंग की रेटिंग 2882 है, जो शतरंज के इतिहास में सबसे ज्यादा है। वह शतरंज के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी हैं जो नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंचे। जब वह नंबर 1 की

नई दिल्ली: हम सभी ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद के बारें में सुना है। वह 5 बार शतरंज विश्व चैंपियनशिप जीत चुके हैं। दुनिया में एक ऐसा भी शतरंज का खिलाड़ी है जिसे अभी तक का दुनिया का सबसे चालाक और अच्छा खिलाड़ी माना जाता है। वह खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन। आइये मैग्नस कार्लसन के बारें में कुछ चौंकाने वाले तथ्य जानते हैं।

कार्लसन शतरंज के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने (13 साल, 148 दिन), हालांकि वर्तमान में वह तीसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर हैं।

किसे कहा जाता है ग्रैंडमास्टर

ग्रैंडमास्टर का टाइटल विश्व शतरंज संगठन  (FIDE) द्वारा उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो विश्व चैंपियन के अलावा, ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतते हैं।  शतरंज के खेल में यह सबसे बड़ा खिताब है।  यह टाइटल ज़िन्दगी भर के लिए दिया जाता है।

https://www.kreedafacts.com/storage/backup/1582647461Untitled.jpg

मैग्नस कार्लसन की रैंकिंग की रेटिंग 2882 है, जो शतरंज के इतिहास में सबसे ज्यादा है। वह शतरंज के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी हैं जो नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंचे। जब वह नंबर 1 की रैंकिंग पर थे तब उनकी उम्र 19 वर्ष, 32 दिन थी। मैग्नस वर्तमान में 10 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीत चुके हैं।

2 साल की उम्र में कार्लसन 50-पीसेस की पहेली को हल कर लेते थे। इसके अलावा कार्लसन ने आँखों पर पट्टी बांधकर खेलते हुए 10 हार्वर्ड के वकीलों को एक साथ शतरंज में हराया। जब कार्लसन से पूछा जाता है कि उन्होंने चेस को कब से सीरियस लेना शुरू किया तो वह बताते हैं कि अपनी बड़ी बहन को हराने के लिए उन्होंने चेस को अच्छे से खेलना शुरू किया।

जब मैग्नस कार्लसन 5 वर्ष के थे, तब तक वे दुनिया के लगभग सभी देशों का नाम उनकी राजधानियों के नाम उनकी जनसंख्या के साथ याद कर लिए थे।

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद कार्लसन को 'मैगी' कहकर बुलाते है। यह नाम भारतीयों के साथ बहुत आम है क्योंकि यह भारत में उपलब्ध सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल्स का भी नाम है। उपनाम के बारे में पूछे जाने पर कार्लसन ने कहा, “आनंद एक विश्व चैंपियन है। वह मुझे कुछ भी कह सकते हैं।”

सम्मोहक शक्तियों का उपयोग करने का आरोप:

Vishwa Nath Aanand

मैग्नस कार्लसन पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने विरोधियों को हिप्नोटाइज़ करते हैं। विश्वनाथन आनंद को हराने के बाद यह सिद्धांत सामने आया, क्योंकि आनंद ने जब अपनी हार की समीक्षा की तो उन्होंने पाया कि खेल में उन्होंने जो गलतियां की थी वह बहुत ही साधारण थी और ऐसी गलती वह कभी नहीं करते थे। यह सब आनंद ने हिप्नोटाइज़ होकर किया।

रियल मैड्रिड के फैन हैं कार्लसन:  

मैगनस कार्लसन रियल मैड्रिड समर्थक, हैं। इसके लिए एक बार 2014 में सेल्टा विगो के खिलाफ मैच में उन्हें एक मानद किक-ऑफ करने दिया गया था। एक बार बिल गेट्स के साथ चेस खेलते हुए कार्लसन ने उन्हें 9 मूव्स और 80 सेकेण्ड में हरा दिया था।

Real Madrid Magnus Carlsen

फिल्म में हो चुका है रोल ऑफर

फिल्म निर्देशक जे.जे. अब्राम्स ने कार्ल्सन को स्टार Star Trek Into Darkness  में भविष्य के शतरंज खिलाड़ी" के रूप में एक रोल की पेशकश की, लेकिन कार्लसन ने शूटिंग के लिए समय पर वर्क परमिट प्राप्त करने में असमर्थ होने के कारण उन्हें रोल को छोड़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान देगा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को नागरिकता, यह है कारण


मैग्नस नॉनवेज नहीं खाते हैं। ऐसा करने की उन्हें प्रेरणा अपनी बहन से मिली। आज के समय में कार्लसन के टक्कर का कोई खिलाड़ी नहीं है।  उनकी काबिलियत को देखते हुए लगता है कि अगले बीस सालों तक वह नंबर 1 पोजीसन पर बने रहेंगे या जबतक उनसे बढ़ियां कोई खिलाड़ी पैदा नहीं हो जाता है।