अद्भुत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ एक साल में 7 में से 6 वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी

1998 का साल भारतीय क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 7 ODI मैचों में 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतकर उन्होंने अपने करियर का स्वर्णिम अध्याय लिखा। जानिए उस ऐतिहासिक प्रदर्शन की पूरी कहानी।

1998 का साल भारतीय क्रिकेट इतिहास में इसलिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि इस वर्ष Sachin Tendulkar ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे आज भी क्रिकेट में सचिन युग के नाम से याद करते हैं। उस समय ऑस्ट्रेलिया विश्व क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती थी, लेकिन सचिन ने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।

1998 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 7 वनडे मुकाबले खेले गए। इन मैचों में सचिन तेंदुलकर का दबदबा इतना जबरदस्त था कि उन्होंने 6 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

 आइए एक-एक करके उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

1. पहला मैच – नेहरू स्टेडियम, कोच्चि

इस मैच में उन्होंने बल्ले से नहीं बल्कि गेंदबाजी से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते थे। इस मैच में इन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में एक ओवर मेडन डालते हुए 5 विकेट लेते हुए,सिर्फ 32 रन दिए थे।

2. दूसरा मैच – ग्रीन पार्क, कानपुर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में इन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 गेंद में 100 रनों की ओपनिंग पारी खेली थी।जिसमें इन्होंने 7 छक्के और 5 चौके लगाए थे। इस मैच में इन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी भी किए लेकिन 19 रन देके विकेट लेने में नाकाम रहे।

3. तीसरा मैच – शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

इस मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा,लेकिन सचिन तेंदुलकर की 72 गेंदों में 80 रनों की पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड उन्हीं को मिला था।

4.चौथा मैच (शारजहां क्रिकेट स्टेडियम)

सचिन तेंदुलकर ने इस मैच भी 143 रनों की शानदार पारी खेली थी,लेकिन भारतीय टीम को जीत न दिला सके। इस मैच में इन्होंने 131 गेंदों में 143 रनों की विस्फोटक पारी में 9 चौके और 5 छक्के आए थे।इस मैच में इन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 21 रन 1 विकेट लिए थे।इस मैच शानदार प्रदर्शन की वजह से इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Sachin Tendulkar in 1998 play 7 odi matches against Australia and won 6 player of the match award

5.पांचवां मैच (शारजहां क्रिकेट स्टेडियम)

पांचवे मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 131 गेंदों में 134 रन बनाए थे,जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह मैच भारतीय टीम ने 6 विकेट शेष रहते हुए जीत लिया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में शानदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

6.छठा मैच (बांग्लादेश राष्ट्रीय स्टेडियम)

इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 128 गेंद में 141 रन की पारी खेली थी,जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल है। इस मैच सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी करते हुए 9.1 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट भी झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।