टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जिम्बाब्वे ने बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारियों में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ बने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की पूरी कहानी।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों संयम के साथ खेलना होता है। लेकिन जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

बात यह है कि जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 523/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

आइए जानते हैं जिम्बाब्वे के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन और मुकाबले से जुड़े खास रिकॉर्ड के बारे में।

1. जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में बनाए 500 से ज्यादा रन

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 5 से 9 नवंबर 2026 तक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 504 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 514 रन बनाकर 10 रनों की छोटी बढ़त हासिल की।

इसके बाद जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। टीम ने 122.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 523 रन बनाकर पारी घोषित किए बिना ही मुकाबला ड्रॉ करा दिया। इसी के साथ जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई।Zimbabwe and Afghanistan test match

2.पहली पारी में ब्रेंडन टेलर और ब्रायन बेनेट के शतक 

ब्रेंडन टेलर: 131 रन (168 गेंद),ब्रायन बेनेट: 128 रन (206 गेंद),वेस्ली मधेवेरे: 54 रन,तफाद्ज्वा त्सिगा: 44 रन। इन बल्लेबाजों के दम पर जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

 3. दूसरी पारी में क्रेग एर्विन ने जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक

दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी के सबसे बड़े हीरो कप्तान क्रेग एर्विन रहे। उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और नाबाद दोहरा शतक जड़ दिया। एर्विन ने 279 गेंदों का सामना करते हुए 206 रन बनाए। उनकी इस पारी में 23 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, वेस्ली मधेवेरे ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था।

4. अफगानिस्तान की तरफ से भी लगे तीन शतक

इस मुकाबले में सिर्फ जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।अफगानिस्तान की पहली पारी में रहमत शाह ने 173 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके साथ रहमानुल्लाह ने 113 और सेदिकुल्लाह अटल ने 105 रन बनाए।