भारतीय महिला टीम ने 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, अब बनाया उससे भी बड़ा कीर्तिमान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में महिला T20I में 110 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया और एक कैलेंडर ईयर में 100+ छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई।

महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले किसी भी टीम के नाम नहीं था। भारत 2026 में एक कैलेंडर ईयर में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने इस साल अब तक 110 छक्के जड़ दिए हैं।

आइए जानते हैं महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की पूरी लिस्ट।

1. भारत – 110 छक्के, 2026

भारतीय महिला टीम ने 2026 में अब तक 110 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही भारतीय महिला T20I क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में 100+ छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। यह भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास की एक बड़ी लक्ष्य की प्राप्ति है। 

जिसमें भारतीय महिला टीम की शेफाली वर्मा और स्मृति मंधना के बल्ले से हर मैच में छक्के देखने को मिलते हैं। जिससे भारतीय महिला टीम ने नई उपलब्धि हासिल को है।Most sixes in international cricket by indian woman

2. दक्षिण अफ्रीका – 77 छक्के, 2026

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका की टीम 77 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है। 2026 में दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में छक्के लगाए हैं।

3. भारत – 67 छक्के, 2018

भारत इस सूची में तीसरे स्थान पर भी मौजूद है। भारतीय टीम ने 2018 में महिला T20I क्रिकेट में कुल 67 छक्के लगाए थे।Most sixes in international cricket by indian woman

4. भारत – 65 छक्के, 2022

भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भी है। इसने 2022 में भी शानदार विस्फोटक प्रदर्शन किया था। इस साल भारतीय टीम के नाम 65 छक्के आए थे।

5. पाकिस्तान – 63 छक्के, 2026

पाकिस्तान की महिला टीम ने 2026 में अब तक 63 छक्के लगाए हैं और इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।

6. दक्षिण अफ्रीका – 60 छक्के, 2018

दक्षिण अफ्रीका ने 2018 में महिला T20I क्रिकेट में 60 छक्के लगाए थे। टीम इस रिकॉर्ड सूची में दूसरी बार जगह बनाई है।

7. बांग्लादेश – 54 छक्के, 2026

बांग्लादेश की महिला टीम ने 2026 में अब तक 54 छक्के लगाए हैं और वह इस सूची में सातवें स्थान पर है।

8. भारत – 54 छक्के, 2024

भारत ने 2024 में भी महिला T20I क्रिकेट में 54 छक्के लगाए थे। यानी भारतीय टीम इस टॉप-10 सूची में चार बार जगह बना चुकी है।

9. दक्षिण अफ्रीका – 54 छक्के, 2024

दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में 54 छक्के लगाकर इस सूची में अपना नाम तीसरी बार दर्ज कराया था।

10. श्रीलंका – 52 छक्के, 2024

श्रीलंका की महिला टीम 2024 में 52 छक्कों के साथ इस सूची में दसवें स्थान पर है।