IPL में हर सीज़न कोई न कोई युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ता है, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जो कारनामा किया है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जिस उम्र में खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते हैं, उस उम्र में वैभव ने IPL में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की ऐतिहासिक लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 440 गेंदों में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। इसी के साथ वह गेंदों के हिसाब से IPL इतिहास के सबसे तेज़ बल्लेबाज बन गए।
अगर इनिंग्स के हिसाब से देखें तो वैभव सूर्यवंशी ने केवल 23 पारियों में 1000 IPL रन पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ वह IPL इतिहास में सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं ओवरऑल सूची में वह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ Shaun Marsh हैं, जिन्होंने 21 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
IPL में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची काफी शानदार है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श 21 पारियों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं भारत के वैभव सूर्यवंशी और वेस्टइंडीज के Lendl Simmons ने 23-23 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद न्यूज़ीलैंड के Devon Conway ने 24 पारियों में और ऑस्ट्रेलिया के Matthew Hayden तथा भारत के Sai Sudharsan ने 25-25 पारियों में 1000 रन पूरे किए।
IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार 90स्के स्कोर पर आउट होने वाले बल्लेबाज
95 - Murali Vijay v RCB (2011)
94 - Manish Pandey v PBKS (2014)
96 - Sai Sudharshan v CSK (2023)
97 - Vaibhav Sooryavanshi v SRH (2026)
96 - 𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝗼𝗼𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶 v GT (2026)
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में 29 गेंद में 97 रन की पारी खेली थी। जिसमें वह मात्र 3 रन से अपने शतक से दूर हो गए थे। वही क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने फिर एक संयम भरी और एक शानदार पारी 47 गेंदों में 96 रनों की खेली।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 90s स्कोर पर आउट होने वाले बल्लेबाज
3 - Glenn Maxwell (95, 95, 90 in 2014)
3 - Vaibhav Sooryavanshi (93, 97, 96 in 2026)
2 - Mitchell Marsh (90, 96 in 2026)
वैभव सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 90s के स्कोर पर आउट होने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2014 में 3 बार 90+ स्कोर पर आउट हुए थे। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 3 बार 90s स्कोर पर आउट हुए हैं।





