टेस्ट क्रिकेट न केवल बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी का खेल है बल्कि फील्डिंग भी उतनी ही अहम भूमिका निभाती है। एक अच्छा फील्डर मैच का रुख पलट सकता है। यहां हम उन खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक कैच पकड़कर अपनी टीम को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला है।
आइए जानते हैं कि वह कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हुए हैं -
1. राहुल द्रविड़ (भारत) कैच: 210 इन्निंग्स: 301
भारतीय क्रिकेट के ‘द वॉल’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ न केवल एक महान बल्लेबाज़ थे बल्कि स्लिप में उनकी फील्डिंग भी कमाल की थी। 210 कैच के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर हैं।
राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट करियर:
मैच: 164
रन: 13,288
औसत: 52.31
शतक: 36
अर्धशतक: 63
उच्चतम स्कोर: 270
सबसे ज्यादा कैच: 210
2. जो रूट (इंग्लैंड) कैच: 209 इन्निंग्स: 292
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट भी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 209 कैच पकड़े हैं और लगातार इस सूची में ऊपर बढ़ रहे हैं। बस एक दम दूर राहुल द्रविड़ से उसके बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड इनके नाम हो जाएगा। जो बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो आने वाले समय में इस रिकॉर्ड को आसानी से अपने नाम कर लेंगे।
जो रूट टेस्ट करियर
मैच: 153
रन: 13034
औसत: 50.72
शतक: 36
अर्धशतक:65
उच्चतम स्कोर:262
कैच: 209
3. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) कैच: 205 इन्निंग्स: 270
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने स्लिप कॉर्डन के बेहद भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 205 कैच लेकर अपनी टीम की रक्षा की दीवार बनकर काम किया। महेला जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के एक महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान थे। उन्होंने 149 टेस्ट मैच खेले जिसमें 11,814 रन बनाए जिसमें 34 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 49.84 था। वह टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं जिनमें टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी (कुमार संगकारा के साथ) भी शामिल है।
महेला जयवर्धने के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े:
मैच: 149
रन: 11,814
औसत: 49.84
शतक: 34
अर्धशतक: 50
उच्चतम स्कोर: 374
कैच: 205
4. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) कैच: 200 इन्निंग्स: 315
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक्स कैलिस न केवल बल्ले और गेंद से योगदान देते थे, बल्कि फील्डिंग में भी बेहद कुशल थे। उन्होंने 200 कैच पकड़े।
जैक्स कैलिस के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ें:
मैच: 166
रन: 13289
औसत: 55.37
शतक: 45
अर्धशतक:58
उच्चतम स्कोर:224
कैच:200
5. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) कैच: 200 इन्निंग्स: 223
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने भी फील्डिंग में खुद को साबित किया है। उन्होंने अब तक 200 कैच पकड़े हैं और सबसे तेज़ी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।
स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े:
मैच:117
रन: 10350
औसत:56.56
शतक: 36
अर्धशतक: 42
उच्चतम स्कोर:239
कैच:200