T20 क्रिकेट में गेंदबाज़ों के लिए विकेट निकालना आसान नहीं होता, लेकिन T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ गेंदबाज़ों ने ऐसे स्पेल डाले हैं जिन्हें क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल सकते। कम रन देकर ढेर सारे विकेट लेना किसी चमत्कार से कम नहीं, और नीचे ऐसे ही ऐतिहासिक बॉलिंग फिगर की बात कर रहे हैं। आइए नज़र डालते हैं T20 वर्ल्ड कप के अब तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर।
अजंता मेंडिस (श्रीलंका) – 6/8 बनाम जिम्बाब्वे, 2012
अजंता मेंडिस का नाम T20 World Cup के इतिहास में सबसे बेहतरीन बॉलिंग फिगर के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 2012 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 8 रन देकर 6 विकेट झटके। जिसमें इनके 2 मेडन ओवर था। और यह मैच श्रीलंका ने 82 रन से जीता था।
रंगना हेराथ (श्रीलंका) – 5/3 बनाम न्यूज़ीलैंड, 2014
रंगना हेराथ ने 2014 T20 World Cup में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ केवल 3 रन देकर 5 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। इतने कम रन देकर पांच विकेट लेना T20 क्रिकेट में असाधारण उपलब्धि है। अपने 3.3 ओवर के स्पेल में इन्होंने 2 ओवर मेडन डाले थे। इनके इस शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को 60 रनों पर सिमटा दिया,और श्रीलंका ने यह मैच 59 रन से अपने नाम कर लिया।
उमर गुल (पाकिस्तान) – 5/6 बनाम न्यूज़ीलैंड, 2009
2009 T20 World Cup में उमर गुल ने 3 ओवर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 विकेट सिर्फ 6 रन देकर लिए। उन्हें T20 क्रिकेट का पहला बड़ा डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माना जाता है। यह मैच पाकिस्तान ने 6 विकेट जीता था।
फज़लहक फारूकी (अफगानिस्तान) – 5/9 बनाम युगांडा, 2024
2024 T20 World Cup में फज़लहक फारूकी ने युगांडा के खिलाफ 4 ओवर में 5/9 का शानदार बॉलिंग प्रदर्शन किया। इस शानदार गेंदबाजी से युगांडा टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान ने यह मैच 125 रन से जीता था।

सैम करन (इंग्लैंड) – 5/10 बनाम अफगानिस्तान, 2022
सैम करन ने 2022 T20 World Cup में अफगानिस्तान के खिलाफ 3.4 ओवर में 5 विकेट देकर सिर्फ 10 रन खर्च किए। इस पूरे टूर्नामेंट में सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की थी जिसकी मदद से इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को फाइनल में हरा कर अपने नाम किया था।

अकील हुसैन (वेस्टइंडीज) – 5/11 बनाम युगांडा, 2024
2024 T20 World Cup में अकील हुसैन ने युगांडा के खिलाफ 4 ओवर में 5/11 का शानदार स्पेल डाला। जिसकी मदद से पूरी युगांडा की टीम 39 रनों पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने यह मैच 125 रनों से जीत लिया।
एहसान मलिक (नीदरलैंड) – 5/19 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2014
2014 T20 World Cup में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एहसान मलिक ने 5/19 का ऐतिहासिक स्पेल डाला। लेकिन मैच को जीतने में नाकाम रही नीदरलैंड टीम। और दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 6 रनों जीत लिया।
एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 5/19 बनाम बांग्लादेश, 2021
2021 T20 वर्ल्ड कप में एडम ज़म्पा ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर में 5/19 की शानदार गेंदबाजी की। उनकी घातक लेग स्पिन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच मात्र 6.2 ओवर में जीत लिया।
मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान) – 5/20 बनाम स्कॉटलैंड, 2021
मुजीब उर रहमान ने 2021 T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 5/20 का बेहतरीन स्पेल डाला। अफगान गेंदबाज़ों के सामने स्कॉटलैंड की टीम सिर्फ 60 रन पर ढेर हो गई।
मुस्तफिज़ुर रहमान (बांग्लादेश) – 5/22 बनाम न्यूज़ीलैंड, 2016
2016 T20 वर्ल्ड कप में मुस्तफिज़ुर रहमान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5/22 का शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि उनके इस प्रयास के बावजूद बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा और न्यूज़ीलैंड ने यह मैच 75 रन से जीत लिया।





