सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच हारने वाले कप्तानों की सूची, टॉप-10 में नहीं कोई भारतीय कप्तान

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की सूची, ग्रीम स्मिथ, जो रूट और स्टीफन फ्लेमिंग।

टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करना किसी भी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। एक कप्तान की सफलता का आकलन उसकी जीत, रणनीति और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की क्षमता से किया जाता है। लंबे समय तक कप्तानी करने वाले कई महान खिलाड़ियों के नाम सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच हारने वाले कप्तानों की सूची में भी शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उन्होंने अपनी टीम की लंबे समय तक अगुवाई की और मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार मुकाबले खेले।

आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच हारने वाले खिलाड़ियों की सूची।

1. ग्रीम स्मिथ – 29 हार (109 टेस्ट)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान Graeme Smith इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 109 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें 29 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्मिथ टेस्ट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में भी गिने जाते हैं।

ग्रीम स्मिथ के नाम टेस्ट इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा 53 टेस्ट मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड। सबसे कम 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बने थे। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 109 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र ऐतिहासिक कप्तान है।

2. स्टीफन फ्लेमिंग – 27 हार (80 टेस्ट)

न्यूजीलैंड के दिग्गज कप्तान Stephen Fleming ने 80 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 27 हार झेली। फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के लंबे समय तक कप्तानी करते हुए 28 मैच जीते थे,और 25 मैच ड्रा हुए थे।

3. जो रूट – 27 हार (65 टेस्ट)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Joe Root ने 65 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 27 मुकाबले गंवाए। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड को कई कठिन विदेशी दौरों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजी में लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

4. ब्रायन लारा – 26 हार (47 टेस्ट)

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज Brian Lara ने 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें 26 मैचों में टीम को हार मिली। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में कप्तान के रूप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड लारा के नाम है, जब उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ में नाबाद 400 रन बनाए थे।

5. एलन बॉर्डर – 22 हार (93 टेस्ट)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी एलन बॉर्डर ने 1984 से 1994 के बीच 93 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 32 जीत, 22 हार, 28 ड्रा और 1 टाई मुकाबला शामिल रहा।

6. क्रेग ब्रैथवेट – 22 हार (39 टेस्ट)

वेस्टइंडीज के कप्तान Kraigg Brathwaite ने 39 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 22 हार का सामना किया। इन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया है।

7. एलेस्टेयर कुक – 22 हार (59 टेस्ट)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Alastair Cook ने 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 22 मुकाबले गंवाए। इसके बावजूद वह इंग्लैंड के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में शामिल हैं। इन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।

8. माइकल एथरटन – 21 हार (54 टेस्ट)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Michael Atherton ने 54 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें 21 मैचों में हार मिली। उन्होंने कठिन दौर में इंग्लैंड की कप्तानी संभाली थी।

9. जेसन होल्डर – 21 हार (37 टेस्ट)

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर Jason Holder ने 37 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 21 मुकाबलों में हार का सामना किया। 

10. मिस्बाह-उल-हक – 19 हार (56 टेस्ट)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Misbah-ul-Haq ने 56 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 19 मैच हारे। 

सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच हारने वाले कप्तानों की सूची यह नहीं बताती कि वे असफल कप्तान थे। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने लंबे समय तक अपनी टीम के लिए कप्तानी किया। अधिक मैचों में कप्तानी करने के कारण हार की संख्या ज्यादा है।