क्रिकेट के सबसे मुश्किल मैदानों में से एक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। उछाल, तेज रफ्तार वाली परिस्थितियों में बल्लेबाजों की असली परीक्षा होती है। ऐसे में तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली ही टेस्ट पारी में शतक जड़कर खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जिसमें इनके इस शतक से कई बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी पीछे छूट गए हैं।
कई बड़े दिग्गज को छोड़ा पीछे
तंजीद का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि दुनिया के कई बड़े और क्रिकेट का अच्छा अनुभव रखने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन वे वहां शतक बनाने में कामयाब नहीं हो सके। इस सूची में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम, वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और मार्क बाउचर, भारत के एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, भारत के शुभमन गिल और गौतम गंभीर, श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा और तिलकरत्ने दिलशान, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन, इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, इंग्लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक नहीं बना सके हैं।
तंजीद हसन तमीम का ऑस्ट्रेलिया धरती पर शानदार प्रदर्शन
तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच हो रहे 2 मैचों की सीरीज के पहले मैच में तमीम ने 197 गेंदों में 101 रनो संयम के साथ बेहतरीन पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 1 छकका शामिल था।
ऑस्ट्रेलिया जैसी धरती पर जहां बड़े बड़े दिग्गज अपने पूरे क्रिकेट करियर में शतक लगाने में नाकाम रहे थे। वहीं तंजीद हसन ने अपने टेस्ट की दूसरे ही मैच में कर दिखाया। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में तंजीद हसन शतक लगने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं।




.jpg)
