क्या आप जानते हैं T20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक किसने लगाया? जवाब चौंका देगा!

Fastest centuries in the T20 World Cup: See the complete list

T20 क्रिकेट का नाम आते ही बल्लेबाज़ के दिमाग़ में सबसे पहले यही दिमाग में आता है कि तेजी से रन बनाना है। T20 वर्ल्ड कप इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जबरदस्त दबाव में अपने हुनर की असली परीक्षा देते हैं।

इस टूर्नामेंट में शतक लगाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जब कोई बल्लेबाज़ बेहद कम गेंदों में यह कारनामा कर दिखाता है, तो उसका नाम सीधे रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाता है।

 आइए नज़र डालते हैं T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे तेज़ शतकों पर—

1. क्रिस गेल – 47 गेंदों में शतक (vs इंग्लैंड, 2016)

और 50 गेंदों में शतक (vs साउथ अफ्रीका, 2007)

क्रिस गेल का नाम आते ही तूफानी बल्लेबाज़ी याद आ जाती है। 2016 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में लगाया गया शतक आज भी टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक है।

Fastest century in T20 World Cup history

खास बात यह है कि वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज़ और दूसरा सबसे तेज़ दोनों शतक क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने 2007 के पहले ही संस्करण में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था।

2. ब्रेंडन मैकुलम –51 गेंदों में शतक (vs बांग्लादेश, 2012)

ब्रैंडम मैकुलम हमेशा से विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करते थे चाहे टेस्ट हो या टी20। इन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया था।

3. राइली रूसो – 52 गेंदों में शतक (vs बांग्लादेश, 2022)

दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने 2022 T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल थे।

3. अहमद शहज़ाद –58 गेंदों में शतक (vs बांग्लादेश, 2014)

अहमद शहजाद ने 2014 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ इन्होंने 58 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था इस मैच शहजाद ने 62 गेंद में 111 नाबाद बनाए थे। जिसने 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

4. सुरेश रैना –59 गेंदों में शतक (vs साउथ अफ्रीका, 2010)

रैना का शतक ऐतिहासिक था क्योंकि यह भारत की ओर से T20 वर्ल्ड कप का पहला शतक था। इस मैच सुरेश रैना 5 नंबर पर बैटिंग करते हुए 59 गेंदों में शतक लगाया था। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे।