IND vs USA: सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक कारनामा, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

India's first match in the T20 World Cup became a memorable one, as captain Surya Kumar Yadav created history.

भारत और अमेरिका (USA) के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। दबाव भरे इस मैच में सूर्या ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

आइए जानते हैं कि वह कौन सा रिकॉर्ड है जो सूर्यकुमार ने अपने नाम किया - 

कप्तान के रूप में POTM जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

1.रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा ने 2024 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। भारत ने यह मुकाबला 24 रनों से जीत लिया। रोहित शर्मा की 92 रनों की कप्तानी पारी से उन्हें इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

First indian captain won player of the match award in T20 World Cup Rohit Sharma

रोहित शर्मा भारत के पहले कप्तान बने , जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

2. सूर्यकुमार यादव

2026 टी20 वर्ल्ड कप का भारत का पहला मुकाबला USA से था जिसमें कप्तान सूर्यकुमार ने 49 गेंदों में 84 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली।भारत ने इस मैच को 29 रनों से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बने।

Second indian captain won player of the match award in T20 World Cup Suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच एक धैर्यपूर्वक और शानदार कप्तानी पारी खेली थी। क्योंकि जहां कोई और बल्लेबाज 25+ स्कोर नहीं कर पाया,वहां कप्तान सूर्या ने 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर सबको बताया कि मैं टीम कप्तान हूं और टीम को मुसीबत से बचाना मेरा काम है।

कप्तान की पारी, जिसने मैच पलट दिया

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में नजर आ रही थी। कोई भी अन्य बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जिसमें सूर्यकुमार के बाद सर्वोच्च स्कोर तिलक वर्मा का रहा है। तिलक वर्मा ने 25 ,ईशान किशन ने 20 और अक्षर पटेल ने 14 रन की पारी खेली। जिसमें कोई और बल्लेबाज दहाई का अंक भी पार नहीं कर पाया।