शुभमन गिल की IPL टीम से अफगानिस्तान सीरीज के लिए 7 खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में

shubman gill captaincy 7 gujarat titans players india test squad afghanistan series 2026

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जून 2026 से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।  इस बार टेस्ट और वनडे टीम जो चुनी गयी है उसने इस बार सबको चौंका दिया। 

दरअसल इस बार इस सीरीज में टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी करने वाले शुभमन गिल की IPL टीम गुजरात टाइटंस (GT) से 7 खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह दी गयी है। यह टीम शुभमन गिल के भारतीय टीम में दबदबे को दर्शाता है।  

आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि गुजरात टाइटंस के कौन से खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में इन खिलाड़ियों के  हालिया आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट (उनके आंकड़े के बारे में भी जानते हैं। 

1. शुभमन गिल (कप्तान)

26 साल के शुभमन गिल लगातार भारतीय टीम की कप्तानी अब दो फार्मेट में कर रहे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वहीं टेस्ट में  उनके डिप्टी केएल राहुल और वनडे में श्रेयस अय्यर होंगे। 

आईपीएल 2026 में गिल ने ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ 49 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 84 रनों की शानदार पारी उनके इस सीजन की सबसे बड़ी हाईलाइट्स रहीं।

2. बी. साई सुदर्शन

साईं सुदर्शन को पिछले 2 से 3 टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम में जगह दी जाती रही है लेकिन उन्होंने उस तरह से प्रभावित नहीं किया है, जिससे उनकी भारतीय टीम में जगह बने।

Sai Sudarshan.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में सुदर्शन के आंकड़े बहुत खराब रहे थे। लेकिन फिर भी इस अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल किया गया है। लोग कह रहे हैं कि आईपीएल में शुभमन गिल के साथ वह खेलते हैं, इसलिए उन्हें टीम में जगह दी गई है। 

3. मानव सुथार

इस टीम सिलेक्शन में जिस नाम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वो है 23 साल के धीमे बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर मानव सुथार का। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

Manav Suthar

कई दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट्स राजस्थान के इस स्पिनर को रविंद्र जडेजा की जगह देख रहे हैं क्योंकि जडेजा को इस बार टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। 

घरेलू क्रिकेट सुथार ने मात्र 29 फर्स्ट-क्लास मैचों में 2.94 की इकॉनमी और 25.8 के शानदार औसत से 129 विकेट चटकाए हैं। इसमें छह बार 5-विकेट हॉल और एक मैच में 8/33 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। ये प्रदर्शन लंबे फॉर्मेट पर उनकी जबरदस्त पकड़ को दिखाता है।

हालांकि क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं इसलिए उन्हें इतनी जल्दी भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। 

4. गुरनूर ब्रार

पंजाब के 6 फीट 4.5 इंच लंबे तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार भी आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में पहली बार जगह दी गई है।  

Gurnoor Brar.

पंजाब के लिए खेलते हुए गुरनूर ने 12 फर्स्ट-क्लास मैचों में 18.07 की बेहतरीन औसत से 33 विकेट झटके हैं। इसमें से उन्होंने एक पारी में14 रन देकर 5 विकेट भी झटका है। इसके अलावा वह निचले क्रम में बड़े शॉट्स लगाने में भी माहिर हैं, जहां वह पंजाब के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक अर्धशतक (64 रन) भी लगा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

पिछली ODI सीरीज में जड़ा था शतक, अब AFG के खिलाफ टीम में नही मिली जगह

हालांकि ये आंकड़े इतने उम्दा नहीं है कि जो गुरनूर की भारतीय टीम में चयन को सही साबित करते हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि शुभमन गिल ने अपना प्रभाव दिखाते हुए अपनी घरेलू टीम से गुरनूर को चुनवाया है। गुरनूर को शुभमन गिल काफी पसंद करते हैं इसलिए उन्हें गुजरात टाइटन्स की तरफ से खेलने को मिल रहा है। 

इन खिलाड़ियों के अलावा मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुन्दर, और प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टेस्ट में जगह दी गयी है। ये तीनों खिलाड़ी भी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हैं। 

Mohammad Siraj

वाशिंगटन सुंदर को टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण टीम में जगह दी गई है। 

एक टेस्ट टीम में एक ही टीम वो भी टी20 की टीम से आधे से ज्यादा खिलाड़ियों को चुना जाना एक तरह से पक्षपात दर्शाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये खिलाड़ी अपने चयन को सही साबित कर पाते हैं कि नहीं।