Happy Birthday Hit man: रोहित शर्मा हैं छक्कों के बादशाह, इस गेंदबाज़ के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड गवाही देते हैं कि वह क्रिकेट इतिहास सबसे विस्फोटक ओपनर्स में से एक हैं। उनके आगे-पीछे वर्तमान में कोई भी बल्लेबाज़ नज़र नहीं आता है।

रोहित शर्मा 30 अप्रैल 2020 को अपना 33-वां जन्मदिन मना रहे हैं।  रोहित शर्मा को अगर अबतक का सबसे बड़ा ओपनिंग बल्लेबाज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। लम्बे-लम्बे छक्के मारने में माहिर रोहित शर्मा इस समय भारतीय टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं। 

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड गवाही देते हैं कि वह क्रिकेट इतिहास सबसे विस्फोटक ओपनर्स में से एक हैं। उनके आगे-पीछे वर्तमान में कोई भी बल्लेबाज़ नज़र नहीं आता है। आइये रोहित शर्मा के कुछ रिकार्ड्स के बारें में जानते हैं। 

रोहित शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 रन का आंकड़ा एक पारी में पार किया है। उन्होंने यह कारनामा 3 बार किया है। 

रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 150 रन का आंकड़ा सबसे ज्यादा बार पार किया है। उन्होंने 8 बार 150 से ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में बनाये हैं। 

इसके अलावा रोहित शर्मा भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिनके नाम T20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक है। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है जोकि 264 रन है। 

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में  एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं। उन्होंने अपनी 264 रन की पारी के दौरान 33 चौके जड़े थे। उनका यह रिकॉर्ड अभी भी कोई नहीं तोड़ पाया है। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा चौका लगाने का रिकॉर्ड सचिन के पास हैं जिन्होंने अपनी 200 रन की पारी के दौरान 25 चौके लगाए थे। 

चौके के अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज़ों में संयुंक्त रूप से पहले स्थान पर है। अभी तक दुनिया के 3 बल्लेबाज़ों ने वनडे 16 छक्के एक पारी में लगाए हैं इनमे रोहित शर्मा के साथ AB डिविलियर्स और क्रिष गेल का नाम भी शामिल हैं।

Rohit Sharma  

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 423 छक्के लगाए हैं, जो केवल में क्रिस गेल (534) और शाहिद अफरीदी (472) से मात्र पीछे हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में से एक मैच में एक पारी में 10+ छक्के लगाने वाले एकमात्र दुनिया के खिलाड़ी हैं।

423 छक्कों में से 52 टेस्ट में, 244 वनडे में और 127 टी -20 में में लगे हैं। रोहित ने टेस्ट, वनडे और टी 20 में एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। टेस्ट में उन्होंने 13, ODI में 16  और T20I में 10 छक्के लगाए हैं। 

रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के अपने क्रिकेट करियर में  ऑस्ट्रेलिया (99) के खिलाफ सबसे ज्यादा 99 छक्के लगाए, इसके बाद वेस्टइंडीज (70), श्रीलंका (63), दक्षिण अफ्रीका (54) और न्यूजीलैंड (47) के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए।

रोहित एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने 2015 में एबी डीविलियर्स के 63 छक्कों को पीछे छोड़ते हुए 2017 में 65 छक्के लगाए।  2018 में 74 और 2019 में 78 छक्के लगाए। 

423 छक्के उन्होंने163 अलग-अलग गेंदबाजों की गेंदों पर लगाए हैं। उन्होंने नाथन लियोन (12) की गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए, इसके बाद डेन पिड्ट (11), ग्लेन मैक्सवेल (10) और थिसारा परेरा (10) पर छक्के जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: 2 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम हैं जिनका नाम भारत के दो महान हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर हैं

रोहित शर्मा किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 20 छक्के लगाए। हैं।