ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने WTC, SENA देशों और विकेटकीपर बल्लेबाजों के रिकॉर्ड में तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कर एडम गिलक्रिस्ट, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार रहा है। विस्फोटक बल्लेबाजी और मुश्किल हालातों में तेजी से रन बनाने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का टेस्ट क्रिकेट में शानदार विकेटकीपर बनाया है। अब पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है,उन्होंने अपने नाम तीन बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं, जिसमें उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

आइए जानते हैं ऋषभ पंत के इन तीन बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में।

 1. टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका काफी अहम होती है। विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ बल्लेबाजी में योगदान देना भी आसान नहीं होता। लेकिन ऋषभ पंत ने अपने प्रदर्शन से इस भूमिका को बखूबी निभाया है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक रन की पारियां खेलने वाले विकेटकीपरों की सूची में एडम गिलक्रिस्ट 43 अर्धशतकीय पारियों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर 40 बार यह कारनामा कर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।Rishabh pant indian wicketkeeper

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 39 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए थे। वहीं ऋषभ पंत अब तक 30 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं और इस सूची में सातवें स्थान पर आ गए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर:

 एडम गिलक्रिस्ट – 43

 मार्क बाउचर – 40

एमएस धोनी – 39

 एंडी फ्लावर – 35

 एलन नॉट – 35

मैट प्रायर – 35

ऋषभ पंत – 30

2. WTC में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने पंत

पंत अब WTC इतिहास में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक रन की पारियां खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 75 पारियों में 25 बार यह कारनामा किया है।

इस सूची में रविंद्र जडेजा 76 पारियों में 23 बार 50+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 57 पारियों में 21 बार यह कारनामा कर चुके हैं।

WTC में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

ऋषभ पंत – 25 (75 पारियां)

रविंद्र जडेजा – 23 (76 पारियां)

यशस्वी जायसवाल – 21 (57 पारियां)

शुभमन गिल – 20 (77 पारियां)

केएल राहुल – 17 (66 पारियां)

रोहित शर्मा – 17 (69 पारियां)

विराट कोहली – 16 (79 पारियां)

चेतेश्वर पुजारा – 16 (62 पारियां)

3. SENA देशों में 50 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने पंत

ऋषभ पंत ने सिर्फ अर्धशतकीय कहने के ही मामले ही नंबर वन नहीं, बल्कि छक्के लगाने के मामले में भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 50 छक्के पूरे कर लिए हैं।

इस लिस्ट में पंत ने सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज:

* ऋषभ पंत – 50

* सचिन तेंदुलकर – 23

* कपिल देव – 21

* रोहित शर्मा – 18

* रविंद्र जडेजा – 18

* एमएस धोनी – 17

* मोहम्मद यूसुफ – 17

* यूनुस खान – 17