ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने गेंद से जमकर कहर बरपाया। मैके में खेले जा रहे मुकाबले में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी को महज 64 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कुल 6 विकेट अपने नाम किए और इनमें चार बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।
पहले ही ओवर से स्टार्क का बांग्लादेश पर कहर
मिचेल स्टार्क ने मुकाबले की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने मैच की पहली गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर दिया। इसके बाद तनजीद हसन, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और लिटन दास भी स्टार्क का शिकार बने और चारों बल्लेबाज बिना अपना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
स्टार्क ने बांग्लादेश के शुरुआती पांच बल्लेबाजों को सिर्फ 22 गेंदों में ही पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके बाद उन्होंने पारी में अपना छठा विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया। स्टार्क की शानदार गेंदबाजी की वजह से बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंटरनेशनल क्रिकेट में डक पर सबसे ज्यादा विकेट
बांग्लादेश के खिलाफ चार बल्लेबाजों को डक पर आउट करने के साथ ही स्टार्क के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में डक पर आउट किए गए बल्लेबाजों का आंकड़ा 149 हो गया है। इसके साथ ही वह इस सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस सूची में पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम 189 डक के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद ग्लेन मैक्ग्रा 176 और मुथैया मुरलीधरन तथा जेम्स एंडरसन 159-159 के साथ इस लिस्ट में क्रमशः 3-4 चार स्थान पर है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में डक पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने वाले गेंदबाज
1. वसीम अकरम – 189
2. ग्लेन मैक्ग्रा – 176
3. मुथैया मुरलीधरन – 159
4. जेम्स एंडरसन – 159
5. मिचेल स्टार्क – 149
6. वकार यूनिस – 148
7. चमिंडा वास – 147
8. शॉन पोलक – 143
9. शेन वॉर्न – 132
10. डेल स्टेन – 123
11. ब्रेट ली – 120
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश पहली पारी का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत ही बेहद खराब रही। शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम,कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और लिटन दास बिना खाता खोले आउट हुए। यानी बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों ने डक पर अपना विकेट गंवाया।
इस तबाही के सबसे बड़े जिम्मेदार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास और शोरिफुल इस्लाम के विकेट हासिल किए।
वहीं, पैट कमिंस ने भी स्टार्क का बेहतरीन साथ दिया। कमिंस ने मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज और तस्किन अहमद को आउट किया, जबकि जोश हेजलवुड ने हसन महमूद का विकेट हासिल किया।
बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने 19 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। तैजुल इस्लाम 26 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे।




.jpg)
