इंग्लैंड के क्रिकेट स्टेडियम का नाम इस महान भारतीय खिलाड़ी के नाम पर रखा जायेगा

Leicester Cricket Ground named after Indian cricket legend Sunil Gavaskar news in Hindi

Leicester Cricket Ground named after Indian cricket legend Sunil Gavaskar news in Hindi

वैसे तो दुनिया में बहुत ही कम क्रिकेट ग्राउंड है जिनका नाम क्रिकेटरों के नाम पर पड़ा है। भले ही क्रिकेट में खिलाडियों के योगदान को देखते हुए स्टेडियम में किसी स्टैंड या बोलिंग एंड का नाम क्रिकेटर के नाम पर रख दिया जाता है लेकिन पूरे स्टेडियम का नाम क्रिकेटर के नाम पर अभी भारत में नहीं रखा गया है।

वहीँ भारत के एक महान खिलाड़ीके नाम पर भारत में नहीं बल्कि क्रिकेट के जनक कहे जाने देश इंग्लैंड में एक क्रिकेट ग्राउंड का नाम रखा जा रहा है। आइये जानते हैं कि कौन है वह महान भारतीय क्रिकेटर और इंग्लैंड के किस ग्राउंड का नाम उनके नाम पर रखा जा रहा है। 


लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा जायेगा 

जी हाँ, आपने सही सुना। इंग्लैण्ड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के नाम पर रखा जायेगा।  सुनील गावस्कर मैदान पर अपने नाम पट्टिका का अनावरण करने के लिए लीसेस्टर जायेंगे। यह ग्राउंड भारत स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट क्लब से संबंधित है। पवेलियन की एक पूरी दीवार पर उनकी बड़ी तस्वीर पहले से ही लगी है। 

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद की वजह से हो रहा है ऐसा 


सुनील गावस्कर के नाम पर लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम रखने की पहल भारतीय मूल के ब्रिटेन के सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाले एमपी कीथ वाज ने की है। कीथ वाज 32 वर्षों तक यूके की संसद में लीसेस्टर के सांसद रहे हैं। कीथ वाज अब इंटीग्रेशन फाउंडेशन नाम के एक प्रवासी संगठन के प्रमुख हैं। 

वाज ने अपने वक्तव्य में कहा, "हम इस बात से रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि गावस्कर ने इस पिच और मैदान का नाम अपने नाम पर रखने पर सहमति जताई है। वह एक लिविंग लीजेंड है और सालों तक उन्होंने अपने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन से भारतीयों और क्रिकेट के अन्य प्रेमियों को खुश किया है। हमारे लिए वह सिर्फ 'लिटिल मास्टर' नहीं है, बल्कि वह क्रिकेट  के एक महान मास्टर है। लीसेस्टर में बहुत ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते है। इस पहल से उन्हें बहुत ज्यादा खुशी मिलेगी। अब ब्रिटेन के क्रिकेट का यह हिस्सा गावस्कर के लिए है।"


सुनील गावस्कर पहले क्रिकेटर जिनके नाम पर यूरोप में ग्राउंड होगा 


जिस क्रिकेट ग्राउंड का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा जा रहा है वह 5 एकड़ का  मैदान है और सुनील गावस्कर पहले भारतीय क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर इंग्लैंड या यूरोप में कहीं भी मैदान होगा। सुनील गावस्कर ने 125 टेस्ट और 108 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर में 13,214 रन बनाए जिसमें 72 अर्द्धशतक और 35 शामिल है।
 

अमेरिका में एक ग्राउंड का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर है

सुनील गावस्कर सही मायने में भारत के वैश्विक क्रिकेट एंबेसडर हैं। अमेरिका के केंटकी और तंजानिया के ज़ांज़ीबार में उनके नाम पर स्टेडियम है। अब इंग्लैंड में भी उनके नाम पर क्रिकेट स्टेडियम होने जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: 

विराट कोहली के समर्थन में केविन पीटरसन का पोस्ट, टेनिस के इस लीजेंड किया लाइक


सुनील गावस्कर ने जताई ख़ुशी 


73 वर्षीय सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड में अपने नाम पर क्रिकेट ग्राउंड का नाम रखे जाने पर ख़ुशी जताते हुए कहा, "मैं खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि लीसेस्टर में मैदान का नाम मेरे नाम पर रखा जा रहा है। लीसेस्टर संभवतः खेल के सबसे ज्यादा समर्थकों वाला शहर है, विशेष रूप से भारतीय क्रिकेट के समर्थक यहाँ पर ज्यादा रहते हैं और इसलिए यह वास्तव में  मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है।"